फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India s Murali Vijay ruled out of first Test

पहले टेस्ट से दो दिन पहले ही टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

Tue, 11 Aug 2015 08:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 11 Aug 2015 08:26 AM IST
विज्ञापन
Team India s Murali Vijay ruled out of first Test

2008 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया इन दिनों जोरदार तैयारियों में जुटी हुई है। टीम पहले टेस्ट से पूर्व इसलिए भी  जोरदार अभ्यास कर रही है क्योंकि भारतीय टीम अपने इस पड़ोसी देश में पिछले दो दशक से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है।

विज्ञापन


इसके अलावा टीम में शामिल 15 में से 11 खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच खेलने पहुंचे हैं। खुद कप्तान विराट कोहली भी इस देश में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 12 अगस्त को खेला जाएगा।
विज्ञापन


बेहद खराब रिकॉर्ड और खिलाड़ियों की अनुभवहीनता के बीच टीम इंडिया की सबसे बड़ी सिरदर्दी बल्लेबाजों का आउट ऑफ फॉर्म भी होना है। कोहली और चेतेश्वर पुजारा समेत टीम के खास बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लगातार अभ्यास मैच भी भारतीय दिग्गज बल्लेबाजो के फॉर्म को वापस लाने के लिए पर्याप्त नहीं आ रहा है। इस बीच पहले टेस्ट मैच से दो दिन पहले ही भारतीय टीम को जोर का झटका लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के लिए एक बुरी खबर, यह सलामी बल्लेबाज पहले टेस्ट से बाहर

Team India s Murali Vijay ruled out of first Test

विराट कोहली और उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ जोरदार खेल दिखाने के वास्ते कड़ी मेहनत कर रही है। खुद कोहली लगातार नेट पर पसीना बहा रहे हैं। लेकिन इस बीच भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर है।

टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे। गाले में बुधवार से शुरू हो रहे मैच से पहले उन्हें हैमसि्ट्रंग हो गई है। उन्हें यह चोट जिम्बाव्वे दौरे के दौरान ही लग गई थी।

टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री ने सोमवार को बताया कि वह पहले टेस्ट मैच के अंतिम एकादश में नहीं होंगे। श्रीलंका जाने से पहले भी यह खबर आई थी कि मुरली के कंधे में चोट है लेकिन 6 अगस्त को कप्तान कोहली ने उम्मीद जताई थी कि वह मैच से पहले फिट हो जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान जमकर रन बनाने वाले ओपनर मुरली विजय ने सीरीज से पहले खेले गए एकमात्र अभ्यास मैच में भी हिस्सा नहीं लिया था। भारत के लिए बड़ झटका यह भी है कि वह टीम में शामिल उन चार क्रिकेटरों में से एक हैं जिनके पास श्रीलंका में खेलने का अनुभव हासिल है। उनके टीम एकादश के बाहर होने के बाद भारतीय पारी की शुरुआत शिखर धवन और लोकेश राहुल ही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed