फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team india record in ODI World Cup in asian pitches 1987 to 1996 and 2011 world Cup

WC 2023: एशिया में तीन बार हुआ विश्व कप; दो बार एशियाई टीमें बनीं चैंपियन, भारत हर बार सेमीफाइनल में पहुंचा

Thu, 05 Oct 2023 01:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 01:23 PM IST
सार

अब तक तीन बार वनडे विश्व कप का आयोजन एशियाई धरती पर हुआ है और हर बार टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही है। इस दौरान एक बार भारत फाइनल में पहुंचा है और खिताब जीतने में भी सफल रहा है।

विज्ञापन
Team india record in ODI World Cup in asian pitches 1987 to 1996 and 2011 world Cup
वनडे विश्व कप में एशियाई धरती पर भारत का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत पांच अक्तूबर को भारत के अहमदाबाद स्टेडियम में होगी। पहला मैच गत चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह चौथा मौका है, जब वनडे विश्व कप का आयोजन एशियाई धरती पर हो रहा है। इससे पहले तीन बार एशिया में वनडे विश्व कप खेला गया है और भारतीय टीम हर बार सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही है। एक बार टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई और खिताब भी अपने नाम किया है। आइए जानते हैं, एशिया में होने वाले विश्व कप में किस टीम ने कैसा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

1987 विश्व कप

Team india record in ODI World Cup in asian pitches 1987 to 1996 and 2011 world Cup
1987 विश्व कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1987 में पहली बार वनडे विश्व कप का आयोजन एशियाई धरती पर हुआ। भारत और पाकिस्तान ने मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी की। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। हालांकि, दोनों को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारत को इंग्लैंड और पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। खिताबी मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने सात रन के अंतर से मैच जीता और पहली बार खिताब अपने नाम किया। सबसे ज्यादा 471 रन इंग्लैंड के ग्राहम गूच ने बनाए थे, जबकि सबसे ज्यादा 18 विकेट ऑस्ट्रेलिया के क्रैग मैकडरमॉट ने लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1996 विश्व कप

Team india record in ODI World Cup in asian pitches 1987 to 1996 and 2011 world Cup
श्रीलंका 1996 विश्व कप ट्रॉफी के साथ - फोटो : getty
साल 1996 में दूसरी बार वनडे विश्व कप का आयोजन एशियाई धरती पर हुआ। इस बार भारत और पाकिस्तान के साथ श्रीलंका को भी सह मेजबान बनाया गया था। भारत और श्रीलंका की टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही थीं, लेकिन पाकिस्तान का सफर इससे पहले ही खत्म हो गया था। एक बार फिर भारत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। यह मैच पूरा नहीं हो सका और दर्शकों के बवाल के चलते श्रीलंकाई टीम फाइनल में पहुंच गई। फाइनल मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ। श्रीलंकाई टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की। सबसे ज्यादा 523 रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए। वहीं, सबसे ज्यादा विकेट 15 विकेट अनिल कुंबले ने लिए।
विज्ञापन

2011 विश्व कप

Team india record in ODI World Cup in asian pitches 1987 to 1996 and 2011 world Cup
भारत ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका को हराया था। - फोटो : सोशल मीडिया
2011 में तीसरी बार वनडे विश्व कप का आयोजन एशिया में हुआ। इस बार भारत के साथ श्रीलंका और बांग्लादेश सह मेजबान थे। भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने पाकिस्तान और श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर दूसरी बार विश्व कप अपने नाम किया। सबसे ज्यादा 21 विकेट जहीर खान और शाहिद अफरीदी ने लिए। वहीं, सबसे ज्यादा 500 रन तिलकरत्ने दिलशान ने बनाए।

अब चौथी बार वनडे विश्व कप का आयोजन एशिया में हो रहा है। ऐसे में पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। इसके बाद भारत के लिए मुश्किलें आ सकती हैं। क्योंकि, पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम नॉकआउट मुकाबलों में हारकर बाहर होती रही है। इस बार टीम इंडिया को इस कमजोरी से पार पाना होगा।

Team india record in ODI World Cup in asian pitches 1987 to 1996 and 2011 world Cup
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी विश्व कप का आयोजन एशिया में हुआ है, तब एशिया की कम से कम दो टीमें सेमीफाइनल तक पहुंची हैं। वहीं, 2011 में तो तीन एशियाई टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थीं। ऐसे में इस बार भी विश्व कप में एशियाई टीमों का दबदबा रहने की उम्मीद है और टीम इंडिया को चैंपियन बनने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed