फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india player harbhajan singh tweets on gst

टीम इंडिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने GST पर तंज कसते हुए किया मजेदार ट्वीट, हो रहा है वायरल

Thu, 28 Sep 2017 01:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 28 Sep 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
team india player harbhajan singh tweets on gst
हरभजन सिंह - फोटो : ndtv

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह पिछले कुछ समय से ट्वीटर पर ज्यादा ही सक्रिय हैं। हरभजन ने जीएसटी पर तंज कसते हुए एक मजेदार ट्वीट किया है जो वायरल हो गया। दरअसल, हरभजन ने ट्वीट कर कहा, 'रेस्टोरेंट में डिनर करने के बाद जब बिल पे करो तो ऐसा लगता है कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ने हमारे साथ ही डिनर किया हो।'  बता दें कि उनके इस ट्वीट को अब तक 23 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लगभग 9 हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः- चौथा वन डे आज: चिन्नास्वामी में विराट सेना का इरादा 'परफेक्ट 10' का होगा 

मालूम हो कि इससे पहले हरभजन ने मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की हार के बाद भी ट्वीट किया था। बता दें कि तीसरे वनडे के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने टीम की हार पर ट्वीट किया था, जिसपर हरभजन ने रिट्वीट करते लिखा, 'मुझे लगता है कि आपको रिटायरमेंट छोड़कर फिर से खेल शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं महसूस करता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में अच्छे बल्लेबाजों का दौर अब खत्म हो गया।'
 
पढ़ेंः-पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने कहा, भारत के खिलाफ एक शतक ने मेरी जिंदगी बदल दी

गौरतलब है कि 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद से ही अन्य टैक्स को बंद कर दिया गया। सिर्फ जीएसटी टैक्स ही लगाया गया है जिसके तहत स्टेट जीएसटी और सेंट्रल जीएसटी लिया जाता है। अलग-अलग रेस्टोरेंट में 12 और 18 फीसदी सेगमेंट का टैक्स लिया जाता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी होटल या रेस्टोरेंट में जीएसटी लिया जा रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed