फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India lost against pakistan on Karwa Chauth in 2021 will this time spoil diwali ?

IND vs PAK: पिछली बार करवाचौथ पर पाकिस्तान से हारी थी टीम इंडिया, क्या इस बार खराब होगी दिवाली?

Sun, 23 Oct 2022 12:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 12:11 PM IST
सार

2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच करवाचौथे के दिन हुआ था और भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार यह मैच दीपावली से एक दिन पहले है और भारत की हार फैंस की दीवाली खराब कर सकती है। 
 

विज्ञापन
Team India lost against pakistan on Karwa Chauth in 2021 will this time spoil diwali ?
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह लगातार दूसरा मौका है, जब टी20 विश्व कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है। पिछले साल भी भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ था और करवाचौथ के दिन भारतीय टीम को दस विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार यह मैच दीपावली से ठीक एक दिन पहले है। ऐसे में भारत की हार फैंस की दिवाली खराब कर सकती है। हालांकि, टीम इंडिया के जीतने पर दीवाली से एक दिन पहले ही दीवाली वाला महौल बनना तय है। भारत की जीत पर फैंस दिपावली के पटाखे एक दिन पहले ही चला सकते हैं। 
विज्ञापन

IND vs PAK: कभी मियांदाद बने मेंढक तो कभी गंभीर से भिड़े अफरीदी, जानें भारत-पाकिस्तान मैच के सात बड़े विवाद

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार
भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप में छह बार आमने-सामने आ चुकी हैं। टीम इंडिया ने इसमें से पांच मुकाबले जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान को एक मैच में जीत हासिल हुई। पिछले साल (2021) टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। यह किसी भी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मिली पहली हार थी। इस रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत के जीतने की संभावना ज्यादा है, लेकिन यह वही पाकिस्तानी टीम है, जिसने साल भर पहले भारत को बुरी तरह हराया था। इस बार बुमराह और जडेजा भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में टीम इंडिया को जीत दिलाने की जिम्मेदारी बल्लेबाजों पर होगी।

IND vs PAK T20 Live Streaming: जानें कब और कैसे देख पाएंगे मैच

दोनों टीम की हालिया फॉर्म शानदार
मौजूदा फॉर्म की बात करें तो दोनों टीमें बेहतरीन लय में हैं। पाकिस्तान ने पिछले पांच टी20 में चार मैच जीते हैं। उसे एकमात्र हार न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी। वहीं, भारत ने भी  पिछले पांच में से चार टी20 जीते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 में टीम इंडिया को हार मिली थी। हालांकि, भारत ने अपने घर में पिछले पांच मैच खेले हैं और पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज खेली थी, लेकिन यह मैच ऑस्ट्रेलिया में होना है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए चुनौती नई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed