फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team india in doubt for virat kohli s batting Order.

कोहली की बल्लेबाजी क्रम पर टीम इंडिया में माथापच्ची

Sun, 25 Jan 2015 09:19 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 25 Jan 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
Team india in doubt for virat kohli s batting Order.

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में जोरदार बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की जमकर क्लास की थी। कोहली ने टेस्ट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खूब रन बनाए।

विज्ञापन


हालांकि अब वह त्रिकोणीय वनडे सीरीज में इस नंबर पर रन नहीं बना पा रहे हैं। भारत ने इस सीरीज में अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही में कोहली बुरी तरह से नाकाम रहे और दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। उनकी नाकामी का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा और उसे मैच भी गंवाना पड़ा।
विज्ञापन


कोहली वनडे में ज्यादातर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहे हैं लेकिन वर्ल्ड कप से ऐन पहले उनकी असफलता से टीम इंडिया दबाव में पड़ गई है। ऐसे में उनकी बल्लेबाजी क्रम को लेकर टीम में माथापच्ची चल रही है। हालांकि वेस्टइंडीज के पूर्व महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स ने भारतीय बल्लेबाज का बचाव करते हुए चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करने का सुझाव दिया है। दूसरी ओर राहुल द्रविड़ भी इस बात को लेकर परेशान है कि टीम उन पर कुछ ज्यादा ही निर्भर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर चार पर कोहली को मिला विवियन रिचर्ड्स का समर्थन

Team india in doubt for virat kohli s batting Order.

विराट कोहली ने तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करते हुए वनडे में खूब रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद उन्होंने इस क्रम पर बल्‍लेबाजी करने की इच्छा जाहिर की थी और टेस्ट में उन्होंने इसे दिखाया भी। नंबर चार में उनका औसत 61 है जबकि 3 पर उनका औसत 52 के आसपास रहा है।

मौजूदा समय में दुनिया के चुनिंदा बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली भले ही त्रिकोणीय सीरीज के शुरुआती दो मैचों में नंबर चार पर खेलते हुए कोई करिश्मा नहीं कर सकें हों, लेकिन पूर्व महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स का मानना है कि विराट को इसी नंबर पर खेलना जारी रखना चाहिए।

कोहली ने सीरीज के मेलबर्न और ब्रिस्बेन वनडे में खेलते हुए 9 और 4 रन ही बनाए हैं। हालांकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनका बचाव करते हुए कहा कि इस नंबर पर खेलते हुए विराट को पारी को नियंत्रित करने का मौका मिलता है। फिर चाहे वह पहले बल्लेबाजी कर रहे हों या लक्ष्य का पीछा कर रहे हों।

इस बारे में जब वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रिचर्ड्स से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि किसी अच्छे बल्लेबाज के लिए नंबर चार की पोजीशन बेहतरीन है। ऑस्ट्रेलिया की बाउंसी पिचों पर शुरुआती क्रम के बल्लेबाजों को थोड़ी मुश्किल होती ही है। ऐसे में विराट का नंबर चार पर खेलना सही फैसला है क्योंकि वह किसी भी हालात में मैच का रुख मोड़ सकते हैं।

'टीम की जरूरत के हिसाब से खेलें कोहली'

Team india in doubt for virat kohli s batting Order.

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियिन रिचर्ड्स के अनुसार विराट कोहली तेजी से लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचे हैं। न केवल प्रशंसक बल्कि पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी भी उन्हें पसंद करते हैं। हालांकि गेंदबाजों के लिए बुरे सपने की तरह रहे रिचर्ड्स और ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने नंबर तीन पर खेलते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई।

विव ने कहा, "कई लोग कहते हैं कि आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को तीसरे नंबर पर खेलना चाहिए। मगर बाहर से इस तरह की बातें कहना आसान होता है, जबकि आप यह भी नहीं जानते कि टीम के हालात कैसे हैं और वह आपसे क्या अपेक्षा रखती है। सच्चाई यह है कि आपको टीम की जरूरत के हिसाब से ही अपनी भूमिका को अंजाम देना होता है।"

उन्होंने आगे कहा, "ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में विकेट जल्दी गिरते हैं। ऐसे में कोहली नंबर चार पर खेलते हुए पारी को आगे ले जाने का पूरा नजरिया लेकर चल सकते हैं। पहले बल्लेबाजी करें या बाद में वह जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करना जानते हैं। वास्तव में वह किसी भी नंबर पर खेलते हुए टीम के लिए मैच जीत सकते हैं। एक टीम के तौर पर आप चाहते हैं कि वह अधिक से अधिक ओवर खेलें। मगर टीम प्रबंधन को इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि खुद विराट भी अपनी पोजीशन पर खेलते हुए सहज महसूस करें। अगर वह नंबर चार पर खेलते हुए सहज हैं तो फिर टीम के लिए भी यह अच्छी बात है।"

'कोहली पर ज्यादा निर्भर हो गई टीम इंडिया'

Team india in doubt for virat kohli s batting Order.

टीम इंडिया की नई रन मशीन बन चुके विराट कोहली तीन नंबर पर काफी सफल रहे हैं। उन्होंने अपने 21 शतक में से 14 नंबर तीन पर खेलते हुए लगाए हैं। वह 2011 वर्ल्ड कप में नंबर चार पर खेलते हुए भी सफल रहे थे कोहली। एक शतक के अलावा फाइनल में गंभीर के साथ अहम साझेदारी की थी।

विराट कोहली के बारे में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि आगामी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सबसे बड़ी उम्मीद कोहली को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी क्योंकि टीम उन पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है।

द्रविड़ ने कहा कि अगर आप भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप को देखें तो समझ पाएंगे कि टीम कोहली पर कितनी निर्भर है। ऐसे में उनको अच्छी बल्लेबाजी करने और टीम के लिए लय हासिल करने की जरूरत है। ताकि बाद में सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी पारी को अच्छी तरह खत्म कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed