{"_id":"650d1b05ffbb5809100556e3","slug":"team-india-had-strong-net-session-in-nets-before-odi-series-against-austarlia-see-pics-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: वनडे सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, कोच द्रविड़ को सूर्यकुमार से कमाल की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: वनडे सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, कोच द्रविड़ को सूर्यकुमार से कमाल की उम्मीद
Fri, 22 Sep 2023 10:11 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:11 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। वहीं, तीसरे वनडे में सभी बड़े खिलाड़ियों की वापसी होगी। अश्विन और सुंदर के लिए यह सीरीज बेहद अहम होगी।
विज्ञापन
मोहाली वनडे से पहले अभ्यास करते खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। भारत शुक्रवार को मोहाली में पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से पहले भारतीय टीम की अंतिम सीरीज होगी। पहले दो वनडे के लिए भारत के कप्तान लोकेश राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव को नेट्स पर अभ्यास करते देखा गया।
यह सीरीज ऋतुराज और तिलक के लिए महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इससे उन्हें तीन अक्तूबर से एशियाई खेलों में शामिल होने से पहले तैयारी के लिए समय मिलेगा। केएल राहुल ने हाल ही में भारत के लिए एशिया कप में वापसी की है। उनका लक्ष्य अधिक आत्मविश्वास और आक्रामकता दिखाने का होगा। वनडे खिलाड़ी के रूप में सूर्यकुमार यादव का भविष्य भी इस सीरीज पर निर्भर हो सकता है, क्योंकि 50 ओवर के प्रारूप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कई प्रशंसकों ने उन्हें टीम से बाहर करने की मांग की है। 27 वनडे मैचों में लगभग 24 की औसत से केवल दो अर्द्धशतक के साथ 537 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज के लिए समय बीत रहा है, जिसने दूसरी ओर टी20 में अब तक के सबसे महान फॉर्म में से एक का अनुभव किया है।
विज्ञापन
53 टी20 मैचों में 46 से अधिक की औसत से 1,841 रन, 172 से अधिक की स्ट्राइक रेट और तीन शतक और 15 अर्द्धशतक उनके वनडे आंकड़ों के विपरीत हैं। इसने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है कि उन्होंने अब तक वनडे में कमाल क्यों नहीं किया है। दूसरी ओर कई खिलाड़ी, प्रशंसक और यहां तक कि टीम प्रबंधन भी उनका समर्थन कर रहा है, उम्मीद कर रहा है कि वह वनडे में अपने पैर जमाएंगे और अपने टी20 वाले प्रदर्शन को दोहराएंगे।
मैच से पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सूर्या के बारे में कहा, "हमने विश्व कप के लिए अपनी टीम चुन ली है और सूर्या उसमें हैं। हमने ऐसा करने का निर्णय लिया और हम पूरी तरह से उनका समर्थन करते हैं। क्योंकि उनके पास एक निश्चित गुणवत्ता और क्षमता है जो हमने देखी है। हां, मुझे पता है कि हमने इसे इस समय केवल टी20 क्रिकेट में देखा है, लेकिन हम जानते हैं उनके जैसा खिलाड़ी छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कितना प्रभाव डाल सकता है।”
"वह खेल का रुख बदल सकते हैं, इसलिए हमने उनका पूरी तरह से समर्थन किया है। हम इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं। इस तथ्य पर पूरी तरह स्पष्टता है कि हम पूरी तरह से उनके साथ हैं। उम्मीद है वह इन तीन मैच में बेहतर खेल दिखाएंगे। उन्हें तीनों मैच में खेलने का मौका मिलेगा। कम से कम दो वनडे में उनका खेलना तय है। उम्मीद है कि इस सीरीज में वह बेहतर वनडे क्रिकेटर बनने में सफल होंगे।
पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर , आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर , अक्षर पटेल (फिटनेस के आधार पर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मो. सिराज।

Preps before the start of a cracking series 👌 😎#TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/Jmwm7FkfmN
— BCCI (@BCCI) September 21, 2023