फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India FTP India to tour Australia twice between 2024 to 2032 FTP cycle number of Tests increased to five

Indian Team: भारत 2024 से 2032 के बीच में दो बार करेगा ऑस्ट्रेलिया का दौरा, चार की जगह होंगे पांच टेस्ट मैच

Fri, 08 Jul 2022 07:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Jul 2022 07:24 PM IST
सार

मौजूदा आईसीसी एफटीपी 2018 से 2023 तक है। यह पुरूषों के 50 ओवर आईसीसी विश्व कप के साथ समाप्त हो जाएगी। विश्व कप अगले साल भारत में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा

विज्ञापन
Team India FTP India to tour Australia twice between 2024 to 2032 FTP cycle number of Tests increased to five
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम अगले एफटीपी (फ्यूचर टूर प्रोग्राम) 2024-2032 में दो बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा सकती है। दोनों देशों के बीच अभी चार टेस्ट की सीरीज खेली जाती है। अब इसमें इजाफा हुआ है। अगले एफटीपी में चार की जगह पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। आईसीसी साल 2024 से लेकर 2032 तक का कार्यक्रम बनाएगा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू और विदेशी ब्रॉडकास्टर को सूचित किया है कि उन्होंने अगले एफटीपी में भारत और इंग्लैंड के खिलाफ दो घरेलू पूर्ण टेस्ट दौरे को हासिल कर लिया है। भारत के खिलाफ चार की जगह अब पांच टेस्ट होंगे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो टेस्ट सीरीज में चार मुकाबले खेले थे। दोनों सीरीज को उसने अपने नाम किया था।
विज्ञापन


मौजूदा आईसीसी एफटीपी 2018 से 2023 तक है। यह पुरूषों के 50 ओवर आईसीसी विश्व कप के साथ समाप्त हो जाएगी। विश्व कप अगले साल भारत में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। पूर्ण एफटीपी के आधिकारिक रूप से इस महीने के अंत में घोषित होने की संभावना है जो बर्मिंघम में 25 और 26 जुलाई को आईसीसी की सालाना बैठक के करीब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के वर्षों में आस्ट्रेलियाई दर्शकों के लिए भारत के खिलाफ सीरीज आकर्षण रही है। इससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को काफी फायदा भी होता है। पिछली चार मैचों की सीरीज ने उसे वित्तीय रुप से काफी मदद पहुंचाई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 300 मिलियन आस्ट्रेलियाई डॉलर का राजस्व मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed