फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India: Fans criticize BCCI on Twitter As Rahul Tripathi, Sanju Samson Left Out Of T20I Squad vs South Africa

Team India Announced: राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन के टी-20 टीम में नहीं चुने जाने पर फैन्स हुए नाराज, ट्विटर पर बीसीसीआई को घेरा

Sun, 22 May 2022 07:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 May 2022 07:43 PM IST
सार

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ईशान किशन का पिछले दो आईपीएल में स्ट्राइक रेट 120 का रहा है। वहीं, त्रिपाठी ने इस दौरान 150 प्लस के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दो विकेटकीपर्स रखे गए हैं, लेकिन त्रिपाठी का न होना आश्चर्यजनक है।

विज्ञापन
Team India: Fans criticize BCCI on Twitter As Rahul Tripathi, Sanju Samson Left Out Of T20I Squad vs South Africa
राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने टीम इंडिया पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके लिए बीसीसीआई ने रविवार को टीम की घोषणा कर दी। 18 सदस्यीय स्क्वॉड में सिर्फ दो नए चहरों को शामिल किया गया है। इनमें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक शामिल हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज में शामिल खिलाड़ियों को ही मौका दिया गया है। इसमें खराब फॉर्म में चल रहे ईशान किशन और वेंकटेश अय्यर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन

वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर फैन्स नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर पोस्ट और मीम्स के जरिए नाराजगी जाहिर की है। त्रिपाठी ने इस सीजन कुछ शानदार पारियां खेली हैं और अपनी टीम को अकेले दम पर मैच जिताए। त्रिपाठी ने इस सीजन अब तक 13 मैचों में 161.73 के स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। 



एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ईशान किशन का पिछले दो आईपीएल में स्ट्राइक रेट 120 का रहा है। वहीं, त्रिपाठी ने इस दौरान 150 प्लस के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दो विकेटकीपर्स रखे गए हैं, लेकिन त्रिपाठी का न होना आश्चर्यजनक है। वहीं, सैमसन ने बढ़िया कप्तानी कर अपनी टीम को लीग स्टेज में शीर्ष दो में पहुंचाया। उन्होंने कई मौकों पर छोटी मगर उपयोगी पारियां खेलीं। हालांकि, सैमसन कई मौके पर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे।

विज्ञापन

सैमसन ने इस सीजन अब तक 14 मैचों में 28.77 की औसत और 147.24 के स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, ईशान की बात करें तो उन्होंने इस सीजन 14 मैचों में 120 के स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। ईशान का बल्ला अहम मौके पर खामोश रहा। यही वजह रही कि मुंबई की टीम लीग स्टेज में आखिरी स्थान पर रही। वहीं, ऋतुराज 14 मैचों में 374 रन और वेंकटेश 12 मैचों में 182 रन ही बना सके।







दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। केएल राहुल भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। पहला मैच नौ जून को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed