फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Cricket Schedule in 2022 Rohit Sharma eye on winning T20 World Cup know Indian Cricket team future odi t20i and test match Schedule

Cricket Schedule in 2022: भारत के सामने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की चुनौती, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका से भी होगी भिड़ंत

Wed, 29 Dec 2021 03:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 29 Dec 2021 03:06 PM IST
सार

भारतीय टीम इंग्लैंड में तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके अलावा एक टेस्ट मैच भी खेलेगी। यह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा होगी। कोविड-19 महामारी के कारण अगस्त-सितंबर 2021 में हुई सीरीज का आखिरी मुकाबला नहीं खेला जा सका था।

विज्ञापन
Team India Cricket Schedule in 2022 Rohit Sharma eye on winning T20 World Cup know Indian Cricket team future odi t20i and test match Schedule
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के लिए साल 2021 कुछ खास नहीं रहा। उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली। उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप दौर से ही बाहर हो गई। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार वर्ल्ड कप में मिली हार शामिल है। अब टीम इंडिया इन बुरी यादों को छोड़कर अगले साल नई शुरुआत करने उतरेगी। 2022 में उसके लिए सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप होगा। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम इंडिया खेलेगी।
विज्ञापन


आइए देखते हैं अगले साल किसके-किसके खिलाफ टीम इंडिया खेलेगी:

जनवरी: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला टेस्ट 30 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद तीन से सात जनवरी तक दूसरा टेस्ट और 11 से 15 जनवरी तक तीसरा टेस्ट खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। पहला वनडे 19 जनवरी, दूसरा वनडे 21 और तीसरा वनडे 23 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन

Team India Cricket Schedule in 2022 Rohit Sharma eye on winning T20 World Cup know Indian Cricket team future odi t20i and test match Schedule
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : ट्विटर
फरवरी: दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौट आएगी। उसे यहां फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे मुकाबले छह, नौ और 12 फरवरी को होंगे। वहीं, टी20 मैच 15, 18 और 20 फरवरी को खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट 25 फरवरी से एक मार्च तक होगा।

मार्च: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम दूसरा टेस्ट पांच मार्च से नौ मार्च के बीच खेलेगी। टी20 मैच 13, 15 और 18 मार्च को खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल की तैयारी में लग जाएंगे। मार्च के अंत में आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत हो सकती है।

Team India Cricket Schedule in 2022 Rohit Sharma eye on winning T20 World Cup know Indian Cricket team future odi t20i and test match Schedule
आईपीएल - फोटो : ट्विटर
अप्रैल और मई: भारतीय खिलाड़ी अप्रैल और मई में आईपीएल खेलने में व्यस्त रहेंगे।

जून: आईपीएल समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज घरेलू मैदान पर खेलेगी। टी20 मैच नौ, 12, 14, 17 और 19 जून को खेले जाएंगे। अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन

Team India Cricket Schedule in 2022 Rohit Sharma eye on winning T20 World Cup know Indian Cricket team future odi t20i and test match Schedule
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर
जुलाई: भारतीय टीम इंग्लैंड में तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके अलावा एक टेस्ट मैच भी खेलेगी। यह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा होगी। कोविड-19 महामारी के कारण अगस्त-सितंबर 2021 में हुई सीरीज का आखिरी मुकाबला नहीं खेला जा सका था। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। पांचवां टेस्ट मैच एक से पांच जुलाई तक होगा। इसके बाद सात, नौ और 10 जुलाई को तीन टी20 मैच होंगे। वनडे मुकाबले 12, 14 और 17 जुलाई को खेले जाएंगे।

अगस्त-सितंबर: भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा ले सकती है। तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है।

अक्टूबर-नवंबर: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed