{"_id":"5a01373b4f1c1b7a548bb54b","slug":"team-india-captain-virat-kohli-supports-anti-drugs-campaign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘क्रिकेट को हां, ड्रग्स को ना’ के लिए कप्तान विराट कोहली संग केरल में हजारों ने ली शपथ ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
‘क्रिकेट को हां, ड्रग्स को ना’ के लिए कप्तान विराट कोहली संग केरल में हजारों ने ली शपथ
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने प्रतिबंधित दवाओं (ड्रग्स) का विरोध करते हुए सोमवार को तिरुवनंतपुरम में अपने टीम साथियों के साथ ड्रग्स के खिलाफ शपथ ली। विराट के साथ-साथ दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल ने भी ड्रग्स के खिलाफ शपथ ली। इस दौरान कप्तान विराट ने स्पेशल स्पोर्ट्स कवर को भी रिलीज किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा ट्वटी-20 मुकाबला खेलने के बाद रविवार को तिरुवनंतपुरम पहुंची, जहां दोनों टीमों का मंगलवार को तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच होना है। बता दें कि दोनों टीमों ने सोमवार को कोई प्रैक्टिस नहीं किया और पूरा समय होटल में हीव्यतीत किया।
विज्ञापन
पढ़ेंः-INDvNZ: कीवियों का एनकाउंटर करने उतरेंगे कोहली के 11 'सिंघम'
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के साथ हजारों ने ली शपथ
विराट कोहली
- फोटो : पीटीआई
कप्तान विराट ने टीम के बाकी अन्य खिलाड़ियों और केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के साथ मिलकर ड्रग्स के खिलाफ शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम में केरल पुलिस द्वारा केरल क्रिकेट संघ के साथ मिलकर शुरू किए गए ‘क्रिकेट को हां, ड्रग्स को ना’ कार्यक्रम में कप्तान विराट और मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न जिलों से आए हजारों स्कूली बच्चों ने भी ड्रग्स के खिलाफ शपथ ली।
केरल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चूंकि क्रिकेट देश का पसंदीदा खेल है और क्रिकेटरों ने युवाओं पर बड़े पैमाने पर प्रभाव डाला है। इसलिए पुलिस बल ने इस मैसेज को घर-घर तक पहुंचाने का फैसला किया है।
केरल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चूंकि क्रिकेट देश का पसंदीदा खेल है और क्रिकेटरों ने युवाओं पर बड़े पैमाने पर प्रभाव डाला है। इसलिए पुलिस बल ने इस मैसेज को घर-घर तक पहुंचाने का फैसला किया है।