फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India Captaicy Analysis BCCI 32 Years Trend In KL Rahul Favor Will Rohit Sharma Be The Next Anil Kumble

Team India Captaincy Analysis: 32 साल का ट्रेंड केएल राहुल के पक्ष में, क्या अगले 'कुंबले' बनेंगे रोहित शर्मा?

Sun, 16 Jan 2022 01:51 PM IST
Rohit Raj रोहित राज
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:51 PM IST
सार

कोहली के इस्तीफे के बाद क्रिकेट प्रेमी यह जानना चाह रहे होंगे कि अगला कप्तान कौन होगा? किसे मिलेगी टीम इंडिया को आगे ले जाने की जिम्मेदारी? कप्तान बनने की दौड़ में अभी दो खिलाड़ी सबसे आगे हैं। पहले हैं रोहित शर्मा और दूसरे केएल राहुल।

विज्ञापन
Team India Captaicy Analysis BCCI 32 Years Trend In KL Rahul Favor Will Rohit Sharma Be The Next Anil Kumble
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारने के बाद सबको हैरान करते हुए टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 15 जनवरी (शनिवार) को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। कोहली के इस्तीफे के बाद क्रिकेट प्रेमी यह जानना चाह रहे होंगे कि अगला कप्तान कौन होगा? किसे मिलेगी टीम इंडिया को आगे ले जाने की जिम्मेदारी? कप्तान बनने की दौड़ में अभी दो खिलाड़ी सबसे आगे हैं। पहले हैं रोहित शर्मा और दूसरे केएल राहुल।
विज्ञापन


1990 के बाद से भारत के सात पूर्णकालिक कप्तान बने हैं। इनमें से पांच की उम्र टेस्ट कप्तान बनते समय 30 साल से कम थी। सिर्फ राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले ही पूर्णकालिक कप्तान बनते समय 30 साल से ज्यादा की उम्र के थे।
विज्ञापन


क्या रोहित शर्मा बन पाएंगे टेस्ट कप्तान?
बीसीसीआई  टेस्ट में हमेशा लंबे समय के लिए कप्तान बनाना चाहता है। इसके लिए वह युवाओं पर ज्यादा भरोसा दिखाता है। ऐसे में रोहित शर्मा का टेस्ट कप्तान बनना मुश्किल है। वे अभी 34 साल के हैं। अगर बोर्ड उन्हें कप्तान बनाता भी है तो वे लंबे समय तक शायद ही सेवाएं दे पाएं। हालांकि, रोहित के पक्ष में एक बात महेंद्र सिंह धोनी की जाती है। धोनी ने वनडे में कप्तानी छोड़ने के बाद कहा था कि भारत में विभाजित कप्तानी काम नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Team India Captaicy Analysis BCCI 32 Years Trend In KL Rahul Favor Will Rohit Sharma Be The Next Anil Kumble
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने 2017 में वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद कहा था, “मैं एक टीम में अलग-अलग कप्तान के पक्ष में नहीं हूं। किसी एक टीम में सिर्फ एक ही लीडर होना चाहिए। अलग-अलग कप्तानी का आइडिया भारत में काम नहीं कर पाएगा। मैं सिर्फ सही समय का इंतजार कर रहा था ताकि विराट के लिए काम आसान हो जाए।” 

रोहित के पक्ष में धोनी की यह बात जाती है, लेकिन देखना होगा कि बोर्ड उन्हें कप्तान बनाकर तीनों फॉर्मेट में एक ही लीडर रखना चाहता है या नहीं। हालांकि, पिछले दिनों आए चयकर्ताओं के बयान को देखकर लगता है कि वे अलग-अलग कप्तान के पक्ष में हैं। अगर ऐसा हुआ तो केएल राहुल का दावा मजबूत हो जाएगा। उनकी उम्र अभी 30 साल से कम भी है और वे फॉर्म में भी हैं। राहुल लंबे समय तक टीम के लिए योगदान दे सकते हैं।

आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जान लिजिए जो 1990 के बाद टीम इंडिया के कप्तान बने:

Team India Captaicy Analysis BCCI 32 Years Trend In KL Rahul Favor Will Rohit Sharma Be The Next Anil Kumble
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद अजहरुद्दीन- (कप्तान बनने के समय उम्र: 26 साल, 11 महीना, 25 दिन)
अजहरुद्दीन जब पहली बार कप्तान बने थे तब वे 26 साल के थे। उन्होंने पहली बार भारत की कप्तानी दो फरवरी 1990 को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में की थी। अजहर ने 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी।

सचिन तेंदुलकर- (कप्तान बनने के समय उम्र: 23 साल, पांच महीना, 16 दिन)
यह दिग्गज बल्लेबाज जब कप्तान बना था तब उसकी उम्र 23 साल थी। तेंदुलकर ने दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 अक्टूबर 1996 को पहली बार कप्तानी की थी। उन्होंने 25 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली।

सौरव गांगुली- (कप्तान बनने के समय उम्र: 28 साल, पांच महीना, 16 दिन)
सौरव गांगुली ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी 10 नवंबर 2000 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में की थी। तब वे 28 साल के थे। उन्होंने 2005 तक 49 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की। टेस्ट में कप्तान के तौर पर उनका आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 20 सितंबर 2005 से खेला गया मैच था। उसके बाद राहुल द्रविड़ ने टीम की कमान नियमित तौर पर संभाल ली थी।

Team India Captaicy Analysis BCCI 32 Years Trend In KL Rahul Favor Will Rohit Sharma Be The Next Anil Kumble
अनिल कुंबले, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली। - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल द्रविड़- (कप्तान बनने के समय उम्र: 31 साल, 11 महीना, 30 दिन)
टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ ने यूं तो पहली बार 2003 में टेस्ट की कप्तानी की थी, लेकिन पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर उनका पहला टेस्ट मैच 10 दिसंबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ था। उस समय द्रविड़ करीब 32 साल के हो चुके थे। वे 2007 तक टीम के कप्तान रहे।

अनिल कुंबले- (कप्तान बनने के समय उम्र: 36 साल, तीन महीना, पांच दिन)
भारत के इस दिग्गज लेग स्पिनर को 2007 में द्रविड़ के बाद टीम इंडिया की कमान मिली थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी सीमित ओवरों में टीम के कप्तान बने थे। बीसीसीआई कुंबले के नेतृत्व में धोनी को तैयार करना चाहता था। इसलिए कुंबले को पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया था। वे संन्यास लेने तक टीम के कप्तान बने रहे। उन्होंने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के बाद संन्यास ले लिया था। कुंबले ने बतौर कप्तान पहला मैच 22 नवंबर 2007 को पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेला था। जब वे कप्तान बने तब 36 साल तीन महीने और पांच दिन के थे।

Team India Captaicy Analysis BCCI 32 Years Trend In KL Rahul Favor Will Rohit Sharma Be The Next Anil Kumble
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी- (कप्तान बनने के समय उम्र: 26 साल, पांच महीना, 30 दिन)
कुंबले के संन्यास लेने के बाद धोनी को टेस्ट में कप्तानी मिली थी। वे 2008 से 2014 तक टीम के कप्तान रहे। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में पहली बार कप्तानी छह नवंबर 2008 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में की थी। वह सौरव गांगुली के करियर का आखिरी मैच था। धोनी कप्तान बनने के समय 26 साल के हो चुके थे।

विराट कोहली- (कप्तान बनने के समय उम्र: 26 साल, एक महीना, चार दिन)
धोनी के बाद कोहली टीम इंडिया के कप्तान बने। उन्होंने नौ दिसंबर 2014 को टेस्ट की कप्तानी संभाली थी। उस समय वे 26 साल के थे। कोहली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। इनमें टीम इंडिया को 40 में जीत मिली। 17 मैच ही उन्होंने गंवाए और 11 मुकाबले ड्रॉ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed