फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india can stay in hotel with wife and girlfriend for world cup now

विश्व विजेता बनने से पहले ही धोनी ब्रिगेड की पूरी हुई इच्छा

Tue, 17 Mar 2015 02:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Mar 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन
team india can stay in hotel with wife and girlfriend for world cup now

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इस लिहाज से बीसीसीआई ने कड़े फैसले लेते हुए खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नी और गर्लफ्रेंड रहने की इजाजत पर रोक लगा दी थी। बीसीसीआई को लगा कि टीम इंडिया के हारने के पीछे का कारण उनकी पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स के कारण क्रिकेट पर ध्यान न देना है।

विज्ञापन


इसलिए बीसीसीआई ने सख्त रवैया अपनाते हुए वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों पर पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ रहने पर रोक लगा दी। जिसे खिलाड़ियों ने मान भी लिया। लेकिन खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अच्छे खेलने के वादे के साथ बीसीसीआई थोड़ा नरम हुई और उन्होंने टीम के साथ वादा किया अगर वह नॉकआउट राउंड में प्रवेश कर जाती है तो यह प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्योंकि अब टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। इसलिए बीसीसीआई ने अपना वादा पूरा करते हुए खिलाड़ियों के साथ उनके होटल में पत्नी और गर्लफ्रेंड के रहने पर रोक हटा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ खिलाड़ियों की पत्नियां पहुंच चुकी है मेलबर्न

team india can stay in hotel with wife and girlfriend for world cup now

बीसीसीआई से मिले तोहफे के बाद कई खिला‌ड़ियों की पत्नियां मेलबर्न पहुंच चुकी है। भारत गुरुवार को मेलबर्न में बांग्लादेश के साथ भिड़ेगा। इसलिए सोमवार को टीम इंडिया मेलबर्न पहुंची। खिलाड़ियों के अपने होटल पहुंचने से पहले ही कुछ खिलाड़ियों की पत्नियां उनके होटल पहुंच चुकी थी।

टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन की पत्नी आयशा मेलबर्न पहुंच चुकी है। हालांकि आयशा की मां ऑस्ट्रेलिया में ही रहती है इस‌लिए वह वर्ल्ड कप के दौरान शुरू से ही ऑस्ट्रेलिया में थी लेकिन धवन के साथ उनके होटल में नहीं ठह‌री थी। वहीं, दूसरी ओर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती भी बिन्नी के सा‌थ होटल में ठहरी है। मयंती वर्ल्ड कप कमेंटरी टीम में सदस्य है।

उम्मीद है कि बाकी खिलाड़ियों की पत्नियां और विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाए। परंतु सुनने में यह भी आ रहा है इन दिनों अनुष्का अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed