इन 3 कारणों से फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट सीरीज में जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को चुनौती दी थी उससे यही लग रहा था कि वनडे क्रिकेट में भी बल्लेबाज रन बटोरने में कामयाब रहेंगे। लेकिन जब त्रिकोणीय सीरीज शुरू हुई तो भारतीय टीम का खेल एकदम से दोयम दर्जे का हो गया।
भारतीय बल्लेबाजी सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में बेहद लचर दिखी। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर रोहित शर्मा ने सेंचुरी नहीं लगाई होती तो टीम 200 रन भी नहीं बना पाती। इसके बाद दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पूरी टीम 40 ओवर भी नहीं खेल सकी और आउट हो गई। रोहित के नहीं होने से बल्लेबाजी बुरी तरह से ढह गई।
टीम इंडिया के प्रशंसकों की उम्मीद नहीं थी कि उनके खिलाड़ी इस कदर खराब खेलेंगे, लगातार 2 मैचों में हार के बाद सीरीज के फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं और इन रास्तों से वह खिताबी जंग में शामिल हो सकती है।
भारत के फाइनल में पहुंचने के रास्ते नहीं हुए बंद
त्रिकोणीय सीरीज में पहले ऑस्ट्रेलिया फिर इंग्लैंड के हाथों हार के बावजूद टीम इंडिया की फाइनल की रेस अभी खत्म नहीं हुई है। लेकिन उसका यह रास्ता बेहद कठिन और मुश्किलों वाला जरूर है।
धोनी की अगुवाई में आईसीसी वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी एक साथ जीतने वाली टीम इंडिया नहीं चाहेगी कि जब इस बार वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाने उतरे तो वह सीरीज में तीसरे नंबर पर हो। आइए, हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया के फाइनल में खेलने के रास्ते कैसे बन सकते हैं।
भारत को अभी सीरीज में दो मैच और खेलने हैं और उसे यह दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। अगर उसे फाइनल में खेलना है तो उसे यह भी दुआ करनी होगी...
# इंग्लैंड के शुक्रवार को होबार्ट में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बाद अब भारत की संभावना थोड़ी बढ़ गई है। टीम इंडिया को अब अपने अगले दोनों मैच बोनस अंक के साथ जीतने होंगे। तो इस आधार पर भारत के फाइनल में पहुंचने की संभावना बन सकती है।
# होबार्ट में इंग्लैंड को हराने के बाद मेजबान टीम तो फाइनल में पहुंच गई है और दूसरी टीम का फैसला अंतिम 2 मैचों से होना है। भारत को फाइनल का रास्ता तय करने के लिए ये मैच जीतने ही होंगे क्योंकि दोनों ही मैच में टीम इंडिया को खेलना होगा।
# मेजबान ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड को हराने के बाद भारत को भी हरा देता है, तो सीरीज का अंतिम लीग मैच एक तरह से सेमीफाइनल मैच हो जाएगा और जो भी जीतेगा वो फाइनल में।