फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India batsman Shreyas Iyer has been ruled out of the remaining odi matches

टीम इंडिया को झटका: श्रेयस अय्यर पूरी सीरीज से बाहर, पहले मैच में हुए थे चोटिल

Thu, 25 Mar 2021 08:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Mar 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
Team India batsman Shreyas Iyer has been ruled out of the remaining odi matches
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर @ShreyasIyer15

टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। पुणे में खेले गए पहले वनडे मैच को दौरान फील्डिंग करते वक्त उनके कंधे में चोट लगी थी।  जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर चले गए। उनके कंधे में लगी चोट गंभीर है और ऐसा माना जा रहा कि श्रेयस को पूरी तरह ठीक होने में वक्त लगेगा। अगर ऐसा हुआ तो श्रेयस अय्यर आधे आईपीएल से बाहर रह सकते हैं। श्रेयस अय्यर आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। 

विज्ञापन


श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर के दौरान चोट लगी। दरअसल टीम इंडिया की ओर से इंग्लैंड की पारी का आठवां ओवर शार्दुल ठाकुर ने फेंक रहते थे. इस दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने ठाकुर की गेंद पर करार शॉट लगाया। जिसे रोकने के लिए श्रेयस ने अपना पूरा शरीर झोंकते हुए डाइव लगाया। 
विज्ञापन


इसके बाद वह कराते हुए दिखे और कंधा पकड़ कर बैठ गए। कप्तान विराट कोहली सहित टीम के अन्य खिलाड़ी भी उनके पास गए। ऐसे में उन्हें मैदान के बाहर ले जाया गया। बीसीसीआई ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट में कहा, फील्डिंग के दौरान श्रेयस के बाएं कंधे की हड्डी खिसक गई है। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है और वह अब इस मैच में आगे नहीं खेलेंगे। वनडे सीरीज में श्रेयस के बाहर होने से टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए काफी रन बनाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने इंग्लैंड की टी-20 सीरीज में 3-2 से हराया था। 


वहीं पुणे में खेले गए वनडे मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा भी चोटिल हुए। मार्क वुड की तेज आती एक गेंद को खेलने के प्रयास में उनसे चूक हुई और गेंद रोहित की कोहनी पर जा लगी। इसके बाद रोहित फील्डिंग करने नहीं आए थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed