फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India batsman Shikhar Dhawan said when he was dropped in T-20 match I was always in the groove it is just that I was not playing

लाजवाब: टी-20 सीरीज में ड्रॉप होने के सवाल पर धवन का मजेदार जवाब, जानें क्या कहा

Mon, 29 Mar 2021 01:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 29 Mar 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Team India batsman Shikhar Dhawan said when he was dropped  in T-20 match I was always in the groove it is just that I was not playing
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज मे टीम इंडिया के बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार प्रदर्शन किया। एकदिवसीय सीरीज के दौरान शिखर धवन ने सिद्ध किया कि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में उनमें अभी बहुत दम है। शिखर धवन 2018 से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन सीमित ओवरों की क्रिकेट में वह काफी सफल हैं। धवन वनडे क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने से महज 23 रन दूर हैं। वह रोहित शर्मा के साथ मौजूदा समय में भारत के सबसे अच्छे सलामी बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। वनडे मैचो में रोहित के साथ उनकी जोड़ी खूब जमती है। यही वजह है रोहित और धवन की सलामी जोड़ी भारत के लिए अब तक 16 शतकीय साझेदारी कर चुकी है। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की सलामी जोड़ी है। 

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शिखर धवन को पहले मैच में नहीं शामिल करने की बात कही गई थी। मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने इशारा किया था कि वह रोहित शर्मा और केएल राहुल से पारी की शुरूआत कराएंगे। लेकिन जब मैच शुरू हुआ तो कोहली ने रोहित को आराम दिया और शिखर धवन से पारी की शुरआत करवाई। 
विज्ञापन


अहमदाबाद में खेले गए पहले टी-20 मैच में शिखर धवन फ्लॉप रहे और सिर्फ 4 रन बना सके। इसके बाद उन्हें अगले चार टी-20 मैचों से बाहर कर दिया गया। वहीं जब वनडे सीरीज शुरू हुई तो शिखर धवन टीम इंडिया में वापस आए। पहले ही मैच में धवन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 98 रनों की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे वनडे मे धवन फिर नहीं चले और 17 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन तीसरे और निर्णयायक मैच में धवन फिर रंग में दिखे। तीसरे वनडे में रोहित के साथ 103 रनों की शतकीय साझेदारी करते हुए धवन ने 67 रन बनाए। 

तीसरे वनडे मैच के बाद  भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगारकर ने शिखर धवन से पूछा, टी-20 में ड्रॉप में होने के बाद कैसा महसूस कर रहे थे। इस सवाल के जवाब में धवन ने कहा, मैं हमेशा लय में था बस खेल नहीं रहा था। 


भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज के दौरान शिखर धवन काफी सफल रहे। उन्होंने तीन मैचों में 2 अर्धशतक लगाते हुए कुल 169 रन बनाए। धवन इस वनडे सीरीज में रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे। एकदिवसीय सीरीज में उनसे ज्यादा जॉनी बेयरस्टो ने 219 और केएल राहुल ने 177 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed