फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team india batsman Say no to crackers, lets celebrate a pollution free Diwali

दीप पर्वः पूर्व विस्फोटक बल्लेबाजों ने की लोगों से धमाका ना करने की अपील 

Wed, 18 Oct 2017 03:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 18 Oct 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
Team india batsman Say no to crackers, lets celebrate a pollution free Diwali
वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहते हैं। सहवाग सोशल मीडिया में अलग-अलग तरह के सवाल भी उठाते रहते हैं। इसी बीच सहवाग ने दिवाली के मौके पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में 'स्‍मोग' और प्रदूषण से संबंधित एक फोटो शेयर किया है। 

विज्ञापन


सहवाग ने अपनी यह फोटो पोस्‍ट करते हुए लिखा, 'स्‍मॉग और प्रदूषण को देखकर दुख होता है। पंजाब और हरियाणा में इस तरह की चीजें देखना आम बात है। ट्वीट में उन्होंने इस दिशा में पर्याप्‍त उपाय किए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि हमें स्‍मॉग और प्रदूषण को रोकना ही होगा।' साथ ही सहवाग ने दिवाली की शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन

 
इसके अलावा सहवाग ने एक और ट्वीट किया और लिखा है, 'रीट्वीट करें अगर आप इस साल दिवाली ज्यादा धूमधाम से मनाएंगे।'
 
वहीं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है।  वीडियो संदेश में युवराज ने कहा, 'इस दिवाली में प्लीज पटाखे ना जलाए। हमारे देश में प्रदूषण की हालत बहुत खराब है। पिछले साल भी प्रदूषण की स्थित कुछ ठीक नहीं थी। इसलिए इस दिवाली शोर नहीं करें, कुछ अलग करें। उन्होंने कहा कि इस दिवाली दूसरों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने में हमारी मदद करें। सबको दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं।'

देखें वीडियोः-
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी दिल्ली में इस दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed