World Cup 2019 के लिए लंदन पहुंची टीम इंडिया, PHOTOS में देखें कैसे हुआ स्वागत?
30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले 12वें आईसीसी विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम बुधवार को लंदन पहुंच गई है। विश्व कप के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री ने संयुक्त रूप से मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
टीम इंडिया के लंदन पहुंचते ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सारे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
Touchdown London #TeamIndia pic.twitter.com/mWihuGrnjw
— BCCI (@BCCI) May 22, 2019विज्ञापन
A post shared by Virat Kohli Fan Page (@champvirat.club) on
A post shared by Virat Kohli Fan Page (@champvirat.club) on
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी।