{"_id":"163fca488339499d676cdc58db53079b","slug":"team-india-and-indian-players-sliped-in-test-ranking-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हार और जुर्माने के बाद टीम इंडिया को एक और झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार और जुर्माने के बाद टीम इंडिया को एक और झटका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Aug 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉर्ड्स टेस्ट तक इंग्लैंड में टीम इंडिया का सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन इशांत शर्मा के चोटिल होने और उनके तीसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद से भारतीय टीम और खिलाड़ियों के लिए बुरे दिन शुरू हो गए हैं।
साउथम्प्टन और मैनचेस्टर में हार के बाद टीम इंडिया को सीरीज में वापसी के लिए ओवल में टेस्ट मैच जीतना था लेकिन पिछले दोनों मैचों की तरह इस मैच को भारत को महज 3 दिनों के ही अंदर हार का सामना करना पड़ा।
ओवल में हनुमान चालीसा और भगवान की शरण में जाने के बाद भी भारत यह मैच हार गया। सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना भी लगा। अब भारतीयों को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है।

खिलाड़ियों के अलावा टीम को भी लगा झटका
इंग्लैंड के हाथों ओवल में पांचवें और आखिरी टेस्ट में मिली पारी की शर्मनाक हार के बाद ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी धड़ाम से गिरे हैं।
भारत टीम रैंकिंग में पांचवें स्थान पर गिरने के बाद बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी गिरावट आई है।
वहीं लगातार फ्लॉप चल रहे चेतेश्वर पुजारा 4 स्थान, विराट कोहली 6 स्थान, मुरली विजय 4 स्थान, अहिजंक्य रहाणे 9 स्थान, आर अश्विन 4 स्थान और गौतम गंभीर 4 स्थान गिरे हैं।
अब नई रैंकिंग में पुजारा 16वें, कोहली 26वें, विजय 34वें, रहाणे 43वें, अश्विन 48वें और गंभीर 54वें स्थान पर खिसक गए हैं।

अश्विन ने गंवाई नंबर वन की रैंकिंग
बल्लेबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के कुमार संगकारा शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स दूसरे और श्रीलंका के ही कप्तान एंजेलो मैथ्यूज तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों में आर अश्विन का 13वां स्थान बरकरार हैं लेकिन ऑलराउंडर रैंकिंग में वह अपना चोटी का स्थान बांग्लादेश के साकिब अल हसन को गंवा बैठे हैं।
गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन पहले स्थान पर बरकरार है जबकि श्रीलंकाई स्पिनर रंगना हेराथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर पहुंच गए। हेराथ ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 23 विकेट झटके थे।