फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tamim s double ton, Bangladesh hold pak for draw in first test

टेस्ट में पाक की शर्मनाक ड्रॉ, लगातार पांचवें मैच में भी नहीं मिली जीत

Sun, 03 May 2015 08:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 May 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
tamim s double ton, Bangladesh hold pak for draw in first test

शायद पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने क्रिकेट इतिहास के सबसे बुरे अनुभव से गुजर रही है। उसे अपने से कहीं छोटी टीम बांग्लादेश से जबर्दस्त चुनौती मिल रही है।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान अपने पहले विदेशी दौरे के रूप में इस समय बांग्लादेश में है। इस दौरे में मेजबान टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए उसे 3-0 से हरा दिया। फिर टी-20 में भी हराया।
विज्ञापन


लगातार 4 मैचों में हार के बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने जब अपनी सबसे मजबूत टीम उतारी तो लगा कि वे इस सीरीज में पिछली हार का बदला लेने में कामयाब होंगे। कप्तान मिस्बाह-उल-हक, यूनिस खान, मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज जैसे बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी में भी पाक को शर्मनाक ड्रॉ कराने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पाक ने हफीज (224 रन) के दोहरे शतक की बदौलत मैच के चौथे दिन 296 रनों की बड़ी बढ़त लेने के बाद जीत की ओर बढ़ गया था लेकिन उसके गेंदबाज बांग्लादेश को समय से पहले आउट नहीं कर सके और मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। खुलना में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में गजब का खेल दिखाया और मुकाबला खत्म होने तक 6 विकेट पर 555 रन बना लिए थे। यह पहला अवसर है जब पाकिस्तान टेस्ट में बांग्लादेश को हरा नहीं पाया।

तमीम ने भी ठोका दोहरा शतक, फिर बनाए कई रिकॉर्ड

tamim s double ton, Bangladesh hold pak for draw in first test

पाकिस्तान की पहली पारी के आधार पर 296 रनों से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश को अंतिम 5 सत्रों में जोरदार बल्लेबाजी करनी थी जबकि पाक को बांग्ला टीम के 10 विकेट झटकने थे लेकिन इसमें मेहमान मौका गंवा बैठे।

बांग्लादेश ने चौथे दिन लंच से ठीक पहले अपनी दूसरी पारी शुरू की और तमीम इकबाल और इमरुल कायेस ने दिन का खेल खत्म होने तक ने अपने-अपने शतक लगाते हुए टीम को गजब की शुरुआत दिलाई और हार के संकट से लगभग बाहर ही कर दिया। चौथे दिन बांग्लादेश का स्कोर था बिना किसी नुकसान के 273 रन।

पांचवें दिन कल के नाबाद बल्लेबाजों ने अपनी पिछली पारी आगे बढ़ाया और दोनों ने पहले टीम को 300 के पार पहुंचाया फिर दोनों ने अपने-अपने डेढ़ सौ रनों के आंकड़े को पार किया। हालांकि कायेस 150 रन बनाकर जुल्फिकार बाबर की गेंद पर कैच आउट हो गए। लेकिन तमीम दूसरे छोर पर टिके रहे।

मोमिनुल हक 21, महमुदुल्लाह 40, कप्‍तान मुशफिकर रहीम (0) और सौम्य सरकार 33 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं तमीम ने अपनी पारी को 200 के पार भी पहुंचा दिया। वह दोहरा शतक लगाने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बन गए, साथ ही वह टेस्ट में अपनी टीम की ओर से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले मुशफिकर (200) दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र बांग्लादेशी बल्लेबाज थे।

तमीम की रिकॉर्डतोड़ पारी का अंत हफीज ने किया। वह 206 रन बनाकर आउट हुए। उनके जाने के बाद शा‌किब अल हसन ने भी शानदार पारी खेली और मैच खत्म होने तक 76 रन पर खेल रहे थे।

जिस समय मैच ड्रॉ समाप्त करने का फैसला किया गया तब शाकिब अल हसन 76 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ सुवागतो होम 20 रन बनाकर नाबाद रहे थे और बांग्ला टीम 6 विकेट पर 555 रन बनाकर खेल रही थी। बांग्लादेश ने पहली बार दूसरी पारी में 500 से ज्यादा का स्कोर किया। साथ ही तमीम ने कायेस के साथ पहले विकेट के लिए 312 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। पाक की ओर से जुनैद खान और मोहम्मद हफीज को 2-2 सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed