फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tamim Iqbal appointed as new Bangladesh ODI captain

तमीम इकबाल बने बांग्लादेश वन-डे टीम के नए कप्तान 

Sun, 08 Mar 2020 10:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 08 Mar 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Tamim Iqbal appointed as new Bangladesh ODI captain
तमीम इक़बाल - फोटो : ट्विटर

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को वन-डे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। तमीम अब वन-डे में मशरफे मुर्तजा की जगह लेंगे। वह एक अप्रैल से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने गवर्निंग बॉडी के निदेशक मंडल की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा, 'बोर्ड ने सर्वसम्मति से तमीम इकबाल को नए वन-डे कप्तान के रूप में चुना है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुर्तजा ने घोषणा की थी कि जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा वन-डे मैच बांग्लादेश के कप्तान के रूप में उनका आखिरी मुकाबला होगा। हालांकि, बतौर कप्तान उन्होंने आखिरी मैच जीता और जिम्बाब्वे को 3-0 से हराकर वन-डे सीरीज पर कब्जा किया। उन्होंने कप्तानी जरूर छोड़ी हैं, लेकिन वह टीम की तरफ से मैच खेलते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बांग्लादेश टीम को वन-डे में एक सफल कप्तान की तलाश थी, जिसे रविवार को बोर्ड ने सर्वसम्मति से चुन लिया। बता दें कि मशरफे मुर्तजा ने पांच वर्षों से अधिक तक टीम की कमान संभाली है। 


बता दें कि तमीम पिछले हफ्ते ही 7000 वन-डे रन पूरे करने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बने थे। वह अब तक तीन वन-डे मैचों में टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed