फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tabraiz Shamsi performs magic trick during a match, watch video

VIDEO: बीच मैदान इस खिलाड़ी ने दिखाया जादू, जेब से निकाला रूमाल और बना दिया छड़ी

Thu, 05 Dec 2019 12:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 05 Dec 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Tabraiz Shamsi performs magic trick during a match, watch video
तबरेज शम्सी - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के जश्न मनाने का तरीका अलग-अलग तरह का होता है। मगर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज इस गेंदबाज ने जो करतब दिखाया है वह वाकई सबको हैरान कर देने वाला है। अपने इस करतब के साथ गेंदबाज ने जश्न मनाने का एक अलग ही बेंचमार्क सेट कर दिया।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में इन दिनों टी-20 लीग मजांसी सुपर लीग खेली जा रही है। यहां शम्सी ने बल्लेबाज विहाब लुबे को अपनी गेंद पर आउट किया तो उनका जश्न देखने लायक था। लुबे का विकेट लेते ही शम्सी ने अपनी जेब से लाल रंग का रूमाल निकाला और फिर देखते ही देखते वह उस रूमाल को एक छड़ी बनाकर सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन


मजांसी सुपर लीग ने अपने अधिकारिक टि्वटर हैंडल पर शम्सी के इस जादू वाले विडियो को पोस्ट किया है। मजांसी सुपर लीग ने इस विडियो को कैप्शन दिया, 'विकेट! शम्सी की ओर से थोड़ा सा जादू भी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह जादू तबरेज ने पार्ल रॉक्स और डरबन हीट के बीच खेले गए मैच के दौरान दिखाया। हालांकि शम्सी पार्ल की टीम इस मैच को नहीं जीत पाई। डरबन हीट ने इस मुकाबले को जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed