{"_id":"668a18d70d4764484208aa30","slug":"t20-world-cup-victory-kuldeep-yadav-said-experience-like-a-dream-difficult-to-describe-2024-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: टी20 विश्व कप जीत पर कुलदीप ने कहा- सपने जैसा अनुभव, बयां करना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: टी20 विश्व कप जीत पर कुलदीप ने कहा- सपने जैसा अनुभव, बयां करना मुश्किल
Sun, 07 Jul 2024 09:56 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 07 Jul 2024 09:56 AM IST
सार
भारत ने 29 जून को बारबाडोस में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 12 रन से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता। कुलदीप ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल को छोड़कर उनके प्रदर्शन शानदार रहा था।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने शनिवार को कहा कि देश की टी20 विश्व कप जीत उनके लिए सपने जैसा अनुभव रहा है और उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी ऐसी सफलता का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : twitter
भारत ने 29 जून को बारबाडोस में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 12 रन से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता। कुलदीप ने यहां एक सम्मान समारोह के दौरान कहा, 'यह मेरे लिए सपने जैसा अनुभव रहा है और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी ऐसी चीजों का अनुभव करता रहूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : IPL
उन्होंने कहा, 'यह अनुभव कुछ ऐसा है जिसके लिए कुछ लोगों को जीवन भर लग सकते हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि टीम अगले आईसीसी टूर्नामेंट (चैम्पियंस ट्रॉफी) में भी इसी तरह का प्रदर्शन करे और अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेले।'
कोच कपिल पांडेय के घर पहुंचे कुलदीप यादव
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, 'एक खिलाड़ी के रूप में बहुत खुश हूं क्योंकि टीम इंडिया के साथ करियर का आठवां साल है और मुझे आईसीसी ट्रॉफी उठाने का सौभाग्य मिला। पिछले हफ्ते के अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।' कुलदीप ने जीत का श्रेय टीम के आपसी सहयोग और कड़ी मेहनत को दिया।
कुलदीप यादव
- फोटो : अमर उजाला
कुलदीप को अमेरिकी लेग के दौरान बेंच पर बैठाया गया था। वह शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेले थे। इसके बाद सुपर-8 के लिए वेस्टइंडीज पहुंचते ही कुलदीप को मौका मिला और उन्होंने फाइनल से पहले तक शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल तक कुलदीप ने चार मैचों में 10 विकेट लिए। हालांकि, फाइनल में कुलदीप का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। फाइनल में कुलदीप ने चार ओवर में बिना विकेट लिए 45 रन बनाए।