फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Team India lost, but Virat Kohli made big record, first batter to score 4000 runs in T20I

IND vs ENG: टीम इंडिया हारी, पर विराट कोहली बना गए बड़ा रिकॉर्ड, दूसरे नंबर पर मौजूद रोहित से हैं काफी आगे

Fri, 11 Nov 2022 01:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Nov 2022 01:55 PM IST
सार

कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन भी पूरे कर लिए। वह .यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन बनाते ही कोहली ने रिकॉर्ड बनाया।

विज्ञापन
T20 World Cup: Team India lost, but Virat Kohli made big record, first batter to score 4000 runs in T20I
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई। इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 168 रन बनाए। विराट कोहली ने 40 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 37वां अर्धशतक रहा। हालांकि, अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद वह पवेलियन लौट गए। इस पारी के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 
विज्ञापन

 

कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन भी पूरे कर लिए। वह .यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन बनाते ही कोहली ने रिकॉर्ड बनाया। फिलहाल उनके 115 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 52.73 की औसत और 137.96 के स्ट्राइक रेट से 4008 रन हैं। इसमें एक शतक और 37 अर्धशतक शामिल है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के ही रोहित शर्मा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के 148 टी20 मैचों में 31.32 की औसत और 139.24 के स्ट्राइक रेट से 3853 रन बनाए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 122 टी20 में 3531 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कोहली इस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में रहे। उन्होंने छह मैचों में 98.67 की औसत और 136.41 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने नाबाद 82 रन, नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 64 रन और इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन समेत चार अर्धशतक जड़े। 
विज्ञापन

कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। अब वह करीब एक महीने के ब्रेक पर रहेंगे और अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आएंगे। भारत के खिलाफ 169 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 16 ओवर में हासिल कर लिया। जोस बटलर ने नाबाद 80 रन और एलेक्स हेल्स ने नाबाद 86 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed