फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Pat Cummins taking hattrick a good sign for Indian team, See coincidence, fans happy Brett Lee

T20 World Cup: पैट कमिंस का हैट्रिक लेना भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत, बन रहा यह गजब संयोग, फैंस हो जाएंगे खुश

Sat, 22 Jun 2024 11:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Jun 2024 11:13 AM IST
सार

अगर टीम इंडिया विश्व कप जीतने में कामयाब रहती है तो 17 साल बाद टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाएगी। वहीं, 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा भी खत्म हो जाएगा। भारतीय टीम ने पिछली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी।

विज्ञापन
T20 World Cup: Pat Cummins taking hattrick a good sign for Indian team, See coincidence, fans happy Brett Lee
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI/ ausmencricket Instagram

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर महमूदुल्लाह, मेहदी हसन और तौहिद हृदोय को आउट किया था। इस हैट्रिक के साथ कमिंस टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले सातवें गेंदबाज बन गए। वहीं, टी20 विश्व कप में वह ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गेंदबाज बने। कमिंस के ऐसा करते ही सोशल मीडिया पर कुछ संयोग की चर्चा शुरू हो गई है। यह एक ऐसा संयोग है कि जिसे देखकर भारतीय फैंस काफी खुश हो रहे हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

क्या है संयोग?

T20 World Cup: Pat Cummins taking hattrick a good sign for Indian team, See coincidence, fans happy Brett Lee
ब्रेट ली (2007) और पैट कमिंस (2024) - फोटो : ICC/Espn Cricinfo/ausmenCricket
कमिंस से पहले टी20 विश्व कप में हैट्रिक ब्रेट ली ने ली थी। उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ ही ऐसा किया था। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में खेले गए 2007 टी20 विश्व कप के उस मैच में ब्रेट ली ने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, मशरफे मोर्तजा और आलोक कपाली को लगातार तीन गेंद में पवेलियन भेजा था। ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच जीता था। इसके बाद भारत ने टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। अब 17 साल बाद कमिंस ने इतिहास दोहराया है। उन्होंने भी टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ ही हैट्रिक ली। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच भी जीता। ऐसे में अब सिर्फ टीम इंडिया की जीत बाकी रह गई है। क्या भारतीय टीम इतिहास दोहरा पाएगी, यह तो देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 साल के सूखे को खत्म करने उतरी टीम इंडिया

T20 World Cup: Pat Cummins taking hattrick a good sign for Indian team, See coincidence, fans happy Brett Lee
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
अगर टीम इंडिया विश्व कप जीतने में कामयाब रहती है तो 17 साल बाद टी20 विश्व कप ट्रॉफी उठाएगी। वहीं, 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा भी खत्म हो जाएगा। भारतीय टीम ने पिछली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी। तब महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, भारत के लिए यह राह आसान नहीं है। ट्रॉफी के रास्ते में अब भारतीय टीम को सुपर-8 में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। फिर सेमीफाइनल और 29 जून को फाइनल खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इस विश्व कप में अब तक ग्रुप स्टेज में आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका को हराया है। कनाडा के खिलाफ मैच बारिश से धुल गया था, जबकि सुपर-8 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed