फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: ICC’s match officials list, Nitin Menon only Indian Umpire included Aleem Dar, Kumar Dharmasensa also in list

T-20 World Cup: आईसीसी ने मैच अधिकारियों की लिस्ट जारी की, भारत के सिर्फ एक अंपायर को मिली जगह

Thu, 07 Oct 2021 05:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Oct 2021 05:27 PM IST
सार

विश्व कप का आगाज 17 अक्तूबर से होगा। हालांकि, मेन मुकाबले 23 अक्तूबर से खेले जाएंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। 

विज्ञापन
T20 World Cup: ICC’s match officials list, Nitin Menon only Indian Umpire included Aleem Dar, Kumar Dharmasensa also in list
टी-20 विश्व कप के मैच ऑफिशियल्स का एलान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी ने गुरुवार को टी-20 विश्व कप के लिए 20 मैच अधिकारियों की लिस्ट जारी की। यह सभी पहले राउंड और सुपर-12 फेज के मैचों के लिए नियुक्त किए गए हैं। आईसीसी ने कहा कि यह सभी हाल फिलहाल में दुनिया के 20 बेहतरीन मैच अधिकारियों में से एक रहे हैं। लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय अंपायर नितिन मेनन को जगह मिली है।
विज्ञापन


20 अधिकारियों में से 16 अंपायर और चार मैच रेफरी हैं। टी-20 विश्व कप में 45 मैच खेले जाएंगे। 16 में से तीन अंपायरों का यह छठा टी-20 विश्व कप होगा। इसमें पाकिस्तान के अलीम डार, मरायस इरेसमस और रॉड टकर शामिल हैं। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट के लिए 20 अधिकारियों को नियुक्त करने के मतलब है कि कोरोना शुरू होने के बाद से पहली बार 16 टीमों के टूर्नामेंट में हर मैच के लिए न्यूट्रल अंपायर होंगे। यानी जो टीमें खेल रही होंगी, अंपायर या रेफरी उन देशों को छोड़कर होगा। मैच ओमान के मस्कट और यूएई के तीन स्टेडियम अबू धाबी, शारजाह और दुबई में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के कुमार धर्मसेना विश्व कप के पहले मैच, जो कि ओमान और पपुआ न्यू गीनिया के बीच खेला जाएगा, उसमें अंपायरिंग करेंगे। अलीम डार और इरैसमस को सुपर-12 राउंड के पहले मैच (इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज) में अंपायरिंग करते देख सकेंगे। हालांकि, आईसीसी ने अभी सेमीफाइनल और फाइनल के लिए अधिकारियों का एलान नहीं किया है। इस पर कुछ दिन बाद फैसला लिया जाएगा।

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2021 में मैच अधिकारी:
  • मैच रेफरी: डेविड बून, जेफ क्रो, रंजन मदुगले, जवागल श्रीनाथ।
  • अंपायर: क्रिस ब्राउन, अलीम डार, कुमार धर्मसेना, मराइस इरैसमस, क्रिस गैफनी, माइकल गफ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, नितिन मेनन, अहसन रजा, पॉल राइफल, लैंग्टन रुसेरे, रॉड टकर, जोएल विल्सन, पॉल विल्सन
17 अक्तूबर से विश्व कप का आगाज
विश्व कप का आगाज 17 अक्तूबर से होगा। हालांकि, मेन मुकाबले 23 अक्तूबर से खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप-1 में रखा गया है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के अलावा मौजूदा विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और वनडे की विश्व चैंपियन टीम इंग्लैंड और दो क्वालिफायर टीमें शामिल हैं। 


वहीं भारत ग्रुप-2 में है। इसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालिफायर टीमें होंगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed