फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup : Chris Gaffaney and Rodney Tucker to officiate India's T20 WC semifinal against England

T20 World cup : सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायरों के नाम सामने आए, भारत का इंग्लैंड से होगा सामना

Tue, 25 Jun 2024 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Jun 2024 11:00 PM IST
सार

भारतीय टीम टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है और उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय चल रही है और उसने ग्रुप चरण के बाद सुपर आठ में भी शीर्ष पर रहकर इस चरण का समापन किया।

विज्ञापन
T20 World cup : Chris Gaffaney and Rodney Tucker to officiate India's T20 WC semifinal against England
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

भारत और इंग्लैंड तथा दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मैदानी अंपायर की घोषणा कर दी गई है। न्यूजीलैंड के क्रिस गफ्फनी और ऑस्ट्रेलिया के रॉडनी टकर गुयाना के प्रोविडेंस में होने वाले टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल के लिए मैदानी अंपायर होंगे। जोएल विल्सन इस मैच में टीवी अंपायर, जबकि पॉल रीफेल चौथे अंपायर होंगे। न्यूजीलैंड के जेफरी क्रो मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और भारत के नितिन मेनन त्रिनिदाद और टोबैगो के तारौबा में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल में मैदानी अंपायर होंगे। वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन को इस मैच का मैच रेफरी नियुक्त किया गया है। दोनों सेमीफाइनल एक ही दिन खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर आठ में शीर्ष पर रहकर भारत ने किया था क्वालिफाई
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है और उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय चल रही है और उसने ग्रुप चरण के बाद सुपर आठ में भी शीर्ष पर रहकर इस चरण का समापन किया। दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने अमेरिका को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। इससे पहले भी 2022 में दोनों टीमों का सामना अंतिम चार में हुआ था जहां इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन

अफगानिस्तान ने रचा था इतिहास
अफगानिस्तान ने सुपर आठ चरण में भारत से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। यह पहली बार है जब अफगानिस्तान की टीम टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका भी भारत की तरह अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही थी और उसने शान से सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें ही अब तक टूर्नामेंट में अजेय चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed