फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Babar Azam will open with Rizwan against India in India vs Pakistan match in world cup | Pakistan captain

T20 World Cup: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान का गेम प्लान, इस बल्लेबाज के साथ ओपनिंग करेंगे बाबर आजम

Thu, 14 Oct 2021 05:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Oct 2021 05:18 PM IST
सार

पाकिस्तान टीम अब तक किसी भी विश्व कप में भारतीय टीम को नहीं हरा सकी है। भारतीय टीम इसी का फायदा उठाना चाहेगी।

विज्ञापन
T20 World Cup: Babar Azam will open with Rizwan against India in India vs Pakistan match in world cup | Pakistan captain
भारत vs पाकिस्तान मुकाबला 24 अक्तूबर को - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। इससे पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। कई टीमों ने गेम प्लान बनाना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच 24 अक्तूबर को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है। बाबर ने कहा है कि भारत के खिलाफ पहले मैच में वह उपकप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ ओपनिंग के लिए उतरेंगे। 
विज्ञापन

बाबर ने कहा- हमारा मनोबल ऊंचा है और हम भारत के खिलाफ पहला मैच जीतकर टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत करना चाहते हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में लय हासिल करने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी। मैं विश्व कप के दौरान रिजवान के साथ पारी की शुरुआत करूंगा, लेकिन हम परिस्थितियों को देखकर अपनी योजना बदल सकते हैं। मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक मैच विजेता हैं और उनका अनुभव हमें मैदान पर मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान टीम अब तक किसी भी विश्व कप में भारतीय टीम को नहीं हरा सकी है। भारतीय टीम इसी का फायदा उठाना चाहेगी। ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालिफाइंग टीमें हैं। टीम इंडिया में मौजूद खिलाड़ियों को भी अब यूएई में खेलने का शानदार अनुभव हो गया है। सभी खिलाड़ी फिलहाल यूएई में ही आईपीएल खेल रहे थे। ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह मैच आसान नहीं रहने वाला है।
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक विश्व कप में 12 मुकाबले हुए हैं। सभी 12 मैचों में टीम इंडिया ने ही जीत दर्ज की है। वनडे विश्व कप में दोनों टीमें सात बार आमने-सामने आई हैं। वहीं, टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का पांच बार मुकाबला हुआ है। पाकिस्तान इस बार इस सिलसिले को तोड़ने के लिए उतरेगी। दोनों टीमों के बीच टी-20 में ओवरऑल आठ मैच हुए हैं। इसमें से भारत ने छह और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है।

विश्वकप में भारत से हार अतीत की बात, इस बार जीतेंगे : बाबर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को यकीन है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप के पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत को हरा देगी क्योंकि पिछले तीन चार साल में यूएई में अधिकांश क्रिकेट खेलने के कारण उसे यहां के हालात का बेहतर अनुमान है। पाकिस्तान और भारत का सामना 24 अक्तूबर को होगा।

आजम ने कहा, ‘हमें पता है कि विकेट कैसी होंगी और बल्लेबाज को क्या सामंजस्य बिठाने होंगे । मैच के दिन बेहतर खेलने वाली टीम ही जीतेगी। मुझे लगता है कि हम जीतेंगे।’ पाकिस्तान ने वनडे या टी20 विश्व कप में कभी भारत को नहीं हराया लेकिन आजम ने कहा कि वह अतीत की बात है।

उन्होंने कहा, ‘हमें दबाव का पता है।उम्मीद है कि यह मैच जीतकर हम लय बनाएंगे। टूर्नामेंट से पहले एक ईकाई के रूप में हमारा आत्मविश्वास और मनोबल ऊंचा है । हम अतीत के बारे में नहीं बल्कि भविष्य के बारे में सोच रहे हैं और उसकी तैयारी कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखना है जो विश्व कप पहले भी खेल चुके हैं।’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को पाकिस्तान का बल्लेबाजी सलाहकार और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर को गेंदबाजी सलाहकार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed