फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Australia squad Cameron Green replaces injured reserve wicketkeeper Josh Inglis

T20 World Cup: भारत के खिलाफ तहलका मचाने वाला खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल, चोटिल जोश इंगलिश बाहर

Thu, 20 Oct 2022 03:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Thu, 20 Oct 2022 03:15 PM IST
सार

23 साल के कैमरन ग्रीन ने भारत दौरे पर तीन वनडे मैचों में 39.33 की औसत और 214.55 की स्ट्राइक रेट 118 रन बनाए थे। उसी समय यह चर्चा होने लगी थी कि ग्रीन को टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाए। हालांकि, तब तक कंगारू टीम चुनी जा चुकी थी।

विज्ञापन
T20 World Cup Australia squad Cameron Green replaces injured reserve wicketkeeper Josh Inglis
कैमरन ग्रीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम में विस्फोटक ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को शामिल किया है। ग्रीन चोटिल विकेटकीपर जोश इंगलिश की जगह लेंगे। 27 वर्षीय इंगलिश गोल्फ खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे। आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेंटी ने इंगलिश के रिप्लेसमेंट के तौर परर ग्रीन को मंजूरी दी है। ग्रीन ने पिछले महीने भारत दौरे पर तहलका मचाया था।
विज्ञापन

कैमरन ग्रीन अभी तक सात टी20 मैच खेले हैं। वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन मध्यम गति से गेंद भी फेंक सकते हैं। ग्रीन ने भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे मैचों में डेब्यू किया है। उन्होंने पहला टी20 मैच पाकिस्तान के खिलाफ इसी साल लाहौर में खेला था। ग्रीन ने 14 टेस्ट में 16 विकेट लेने के अलावा 723 रन भी बनाए हैं। वहीं, 12 वनडे में उन्होंने 270 रन बनाए और 11 विकेट अपने नाम किए। टी20 क्रिकेट की बात करें तो ग्रीन ने सात मैचों में 136 रन बनाने के अलावा पांच विकेट भी झटके हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ऋषभ पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की उम्मीद जताई, महामुकाबले से पहले पिछले वर्ल्ड कप को किया याद
विज्ञापन
विज्ञापन

23 साल के ग्रीन ने भारत दौरे पर तीन वनडे मैचों में 39.33 की औसत और 214.55 की स्ट्राइक रेट 118 रन बनाए थे। उसी समय यह चर्चा होने लगी थी कि ग्रीन को टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाए। हालांकि, तब तक कंगारू टीम चुनी जा चुकी थी। इंगलिश के बाहर होने से ग्रीन को अब टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: सचिन तेंदुलकर ने बताया कौन सी टीमें बनाएंगी सेमीफाइनल में जगह, पाकिस्तान का नाम भी शामिल

इंगलिश की चोट के बारे में ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा था, ''दुर्भाग्य से जोश के साथ एक बड़ी दुर्घटना हुई। संभवत: वह विश्व कप के किसी भी हिस्से में भाग नहीं ले जा रहा।''

जोश इंगलिश के रिप्लेसमेंट के लिए कैमरन ग्रीन के अलावा तेज गेंदबाज नाथन एलिस, जोश फिलिप, एलेक्स कैरी और बेन मैकडरमॉट के नाम की भी चर्चा हुई। मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरूआत शनिवार को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed