{"_id":"618a7e9a10499778394d4e3b","slug":"t20-world-cup-announcement-of-match-officials-for-semi-finals-indian-umpire-nitin-menon-gets-big-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा, भारतीय अंपायर को मिली बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा, भारतीय अंपायर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Tue, 09 Nov 2021 07:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:29 PM IST
सार
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल मैच के लिए मरायस इरैसमस और कुमार धर्मसेना को फील्ड अंपायर बनाया गया है।
विज्ञापन
नितिन मेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 विश्व कप अब अपने मुकाम तक पहुंचने वाला है। बुधवार से सेमीफाइनल राउंड की शुरुआत हो जाएगी। पहले मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। वहीं, गुरुवार को पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इन मुकाबलों के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। एक भारतीय अंपायर को भी इसमें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल मैच के लिए मरायस इरैसमस और कुमार धर्मसेना को फील्ड अंपायर बनाया गया है। वहीं, भारत के नीतिन मेनन टीवी/थर्ड अंपायर की भूमिका में होंगे। पॉल राइफल चौथे अंपायर होंगे। डेविड बून इस मैच में रेफरी का रोल निभाएंगे।
वहीं, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए रिचर्ड केटेलबोरो और क्रिस गैफने को फील्ड अंपायर बनाया गया है। तीसरे अंपायर की भूमिका जोएल विल्सन निभाएंगे। वहीं, रिचर्ड इलिंगवर्थ चौथे अंपायर होंगे। रेफरी की जिम्मेदारी जेफ क्रो को सौंपी गई है।
विज्ञापन
हालांकि, आईसीसी ने फाइनल के लिए अभी मैच अधिकारियों की घोषणा नहीं की है। फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। सेमीफाइनल होने के बाद उनका एलान किया जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मैच शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। वहीं, टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। पहला सेमीफाइनल अबू धाबी में और दूसरा सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।