फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: AB De Villiers not surprised Virat Kohli selection in Team India, said this about Rohit Sharma

T20 WC: भारतीय टी20 टीम में विराट के चयन से हैरान नहीं हैं डीविलियर्स, रोहित को लेकर मिस्टर 360 ने कही यह बात

Fri, 12 Jan 2024 09:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गक्बेहरा।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गक्बेहरा। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Jan 2024 09:20 AM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में मेंटर/कोच के रूप में संभावित वापसी पर, डीविलियर्स ने कहा, 'मैंने किसी से बात नहीं की है, न ही किसी ने मुझसे संपर्क किया है।

विज्ञापन
T20 World Cup: AB De Villiers not surprised Virat Kohli selection in Team India, said this about Rohit Sharma
विराट, डीविलियर्स और रोहित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स अपने दोस्त विराट कोहली के टी-20 विश्वकप में खेलने की संभावना से तनिक भी हैरान नहीं है और उनका कहना है कि विराट ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का प्रबंधन बखूबी किया है। कोहली ने आखिरी टी-20 मैच नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वापसी की है और आखिरी दो मैच खेलेंगे।
विज्ञापन


डीविलियर्स ने कहा, ‘मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। मैं विराट और रोहित के लिए बहुत खुश हूं। आप टी-20 विश्वकप में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजकर जीतना चाहते हैं।’ यहां दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग में कमेंटेटर की भूमिका में मौजूद डीविलियर्स ने कहा,‘ मैं समझ सकता हूं कि आलोचना हो रही है क्योंकि युवाओं और उन खिलाड़ियों का मौका छिन गया है जो लगातार टी-20 खेल रहे हैं।’
विज्ञापन

डीविलियर्स ने क्या कहा?

T20 World Cup: AB De Villiers not surprised Virat Kohli selection in Team India, said this about Rohit Sharma
विराट कोहली, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
उनका मानना है कि रोहित और विराट भारत की सर्वश्रेष्ठ टी-20 टीम का हिस्सा हैं और उन्हें विश्वकप टीम में जगह देने का फैसला सही है। डीविलियर्स यह भी कहा कि विराट ने अपने करियर में एक अच्छा संतुलन पाया है और अपने परिवार के साथ अच्छी तरह से समय बिताने में सक्षम हैं और यह कुछ ऐसा है जिसकी वह प्रशंसा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विराट के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह क्रिकेट और रन के लिए अपनी भूख जगाए रखें।

उन्होंने कहा, 'विराट क्रिकेट को अपने खून में रखकर बड़ा हुआ है। यही वह चीज है जिसने उन्हें आगे बढ़ाया। मेरे करियर के अंत में मेरी आग बुझ गई थी और मैंने इसे छोड़ दिया। उस आग को जलाए रखना जरूरी है। उन्होंने अपने करियर में एक अच्छा संतुलन पाया है। उनका एक परिवार है और उनके साथ समय बिताना भी विराट को पसंद है। मैं भी बेहतर कर सकता था। विराट मैदान पर खुश दिखते हैं, प्रेरित दिखते हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'
विज्ञापन

केपटाउन की पिच पर डीवीलियर्स का बयान

T20 World Cup: AB De Villiers not surprised Virat Kohli selection in Team India, said this about Rohit Sharma
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में केपटाउन की न्यूलैंड्स पिच पर डीविलियर्स ने कहा कि यह मैदान पहले दिन के पहले सत्र से ही एक जीवंत पिच के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए सामान्य था। न्यूलैंड्स काफी एक्टिव विकेट है। यदि आप इस पिच से मिल रही मदद से मैच में लड़ते हैं, तो आपके लिए चीजें आसान हो जाती हैं। आपको यहां सकारात्मक क्रिकेट खेलना होता है। एडेन मार्कराम ने शतक जमाया और जो सकारात्मक खेले उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के बाद सोमवार को केपटाउन के न्यूलैंड्स की पिच को 'असंतोषजनक' रेटिंग दी। यह फैसला आईसीसी पिच और आउटफील्ड निगरानी प्रक्रिया के तहत लिया गया जिसमें अब तक के सबसे छोटे टेस्ट मैच में कुल 642 गेंद फेंकी गई।

आरसीबी में वापसी पर डीवीलियर्स का बयान

T20 World Cup: AB De Villiers not surprised Virat Kohli selection in Team India, said this about Rohit Sharma
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : IPL/BCCI
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में मेंटर/कोच के रूप में संभावित वापसी पर, डीविलियर्स ने कहा, 'मैंने किसी से बात नहीं की है, न ही किसी ने मुझसे संपर्क किया है। अगर कोई प्रस्ताव मेज पर है, तो मैं इसे एक दोस्त के रूप में हस्ताक्षर करूंगा, न कि कोच या मेंटर के रूप में। मुझे खिलाड़ियों के साथ अपने ज्ञान और अनुभव को साझा करने में खुशी होगी। हो सकता है कि हमें एक और पेशेवर भूमिका मिले, लेकिन मैं जहां हूं वहां खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed