{"_id":"656630b39579335f870c42cf","slug":"t20-world-cup-2024-namibia-made-place-in-2024-t20-world-cup-defeated-tanzania-by-58-runs-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2024: नामीबिया ने बनाई 2024 टी-20 विश्व कप में जगह, तंजानिया को 58 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2024: नामीबिया ने बनाई 2024 टी-20 विश्व कप में जगह, तंजानिया को 58 रन से हराया
Tue, 28 Nov 2023 11:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:56 PM IST
सार
अगले साल टी-20 विश्व कप चार से 30 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बताया कि नामीबिया ने पांच मैचों में पांच जीत दर्ज की है और वह लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट खेलेगा।
विज्ञापन
नामीबिया की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नामीबिया ने मंगलवार को अगले साल होने वाले पुरुष टी-20 विश्वकप के लिए जगह बनाई। आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप अफ्रीका रीजन क्वालिफायर की अंक तालिका में नामीबिया 10 अंक और 2.643 नेट रन रेट से शीर्ष पर रहा और क्वालिफाई करने के लिए यह काफी था।
अगले साल टी-20 विश्व कप चार से 30 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बताया कि नामीबिया ने पांच मैचों में पांच जीत दर्ज की है और वह लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट खेलेगा। अंक तालिका में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें क्वालिफाई करेंगी।
मैन ऑफ द मैच जेजे स्मिथ (नाबाद 44 रन, 25 गेंद) की मदद से नामीबिया ने मंगलवार को तंजानिया को 58 रन से हरा दिया। नामीबिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में तंजानिया 20 ओवर में छह विकेट पर 99 रन ही बना पाया।