फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024: ICC found signs of corruption in the World Cup, former Kenyan cricketer accused

T20 World Cup: विश्व कप में ICC को मिले भ्रष्टाचार के संकेत, केन्या के पूर्व क्रिकेटर पर लगा आरोप, चेतावनी दी

Tue, 18 Jun 2024 03:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Jun 2024 03:47 PM IST
सार

युगांडा ने टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पापुआ न्यू गिनी पर जीत से की लेकिन इसके बाद उसे अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था। उसने चार में से अपने तीन मैच गयाना में खेले।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: ICC found signs of corruption in the World Cup, former Kenyan cricketer accused
आईसीसी - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 का ग्रुप चरण समाप्त हो चुका है। बुधवार को सुपर-8 का आगाज होगा। इस बीच आईसीसी को भ्रष्टाचार के संकेत मिले हैं। केन्या के एक पूर्व क्रिकेटर पर युगांडा के खिलाड़ी से भ्रष्टाचार को लेकर संपर्क करने का मामला सामने आया है। हालांकि, आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) ने तुरंत ही निपटा दिया।
विज्ञापन


पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार,  यह घटना गयाना में लीग चरण के मैचों के दौरान घटी जहां केन्या के एक पूर्व तेज गेंदबाज ने अलग-अलग नंबरों से युगांडा की टीम के सदस्य से लगातार संपर्क करने की कोशिश की। युगांडा के खिलाड़ी ने आईसीसी के भ्रष्टाचार निरोधक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वहां मौजूद एसीयू अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने इस पर तुरंत ही कार्रवाई करते हुए सभी एसोसिएट टीमों को केनिया के इस पूर्व खिलाड़ी से सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन


एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, "यह हैरानी वाली बात नहीं है कि उस व्यक्ति ने युगांडा की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी को निशाना बनाया। बड़ी टीमों की तुलना में छोटे देश आसान लक्ष्य होते हैं लेकिन इस मामले में खिलाड़ी ने जल्द ही आईसीसी को सूचित करके अच्छा काम किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


युगांडा ने टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पापुआ न्यू गिनी पर जीत से की लेकिन इसके बाद उसे अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था। उसने चार में से अपने तीन मैच गयाना में खेले।


एक अन्य सूत्र ने कहा, "खिलाड़ियों विशेष कर छोटे देश के क्रिकेटरों से हर समय संपर्क किया जाता है। टी20 विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में अधिक सतर्कता बरती जाती है और अगर किसी पेशकश की जानकारी आईसीसी एसीयू को दी जाती है तो फिर प्रोटोकॉल के अनुसार उचित जांच की जाती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed