फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 Virat Kohli gets a stylish haircut in australia see pictures

T20 World Cup: विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले बदला लुक, मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट के साथ शेयर की तस्वीर

Wed, 12 Oct 2022 03:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: रोहित राज Updated Wed, 12 Oct 2022 03:21 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया पहुंच चुकी है। खिलाड़ियों को एक दिन का ब्रेक दिया गया था। इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने लुक को बदल लिया।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Virat Kohli gets a stylish haircut in australia see pictures
विराट कोहली और जॉर्डन टेबैकमैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्तूबर को होने वाली है। उससे पहले टीम इंडिया वहां पहुंच चुकी है। भारतीय खिलाड़ियों ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अभ्यास मैच भी खेला था। पिछले दिनों टीम ऑस्ट्रेलिया में घूमती हुई नजर आई। खिलाड़ियों को एक दिन का ब्रेक दिया गया था। इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने लुक को बदल लिया।
विज्ञापन


उन्होंने मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जॉर्डन टेबैकमैन से बाल कटवाए। कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में जॉर्डन टेबैकमैन को टैग करते हुए फोटो पोस्ट किया। कोहली उन खिलाड़ियों में हैं जो खुद को स्टाइलिश दिखाना चाहते हैं और लगातार अपने लुक के साथ प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टी20 में चेज करने में माहिर है टीम इंडिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए इस साल 11 में से नौ मैच जीते
विज्ञापन
विज्ञापन




29 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे। टीमों की बात करें तो 16 देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं। आठ टीमों को सुपर-12 में सीधे जगह मिली है। वहीं, आठ टीमें पहले दौर में खेलेंगी। वहां दो ग्रुपों में चार-चार टीमों को बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-12 में प्रवेश करेंगी। पहले दौर के मुकाबले 16 अक्तूबर से खेले जाएंगे। वहीं, सुपर-12 की शुरुआत 22 अक्तूबर को होगी।


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टी20 में ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर टीम इंडिया का बेहतरीन रिकॉर्ड, 12 में से जीत चुके सात मैच

View this post on Instagram

A post shared by Jordan (@jordantabakman)



भारतीय टीम 15 साल बाद टूर्नामेंट को जीतने के लिए उतरेगी। वह पिछली बार 2007 में पहले वर्ल्ड कप के दौरान चैंपियन बनी थी। उसका पहला मुकाबला 23 अक्तूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)



टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर (आधिकारिक रूप से चाहर का नाम अभी नहीं हटा है)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed