फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022: Second World Cup in a year, know how much Team India has changed in 12 months, new faces

T20 WC: एक साल में दूसरा टी20 वर्ल्ड कप, जानें 12 महीनों में कितनी बदली टीम इंडिया, ये नए चेहरे टीम में शामिल

Sat, 22 Oct 2022 09:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Oct 2022 09:38 PM IST
विज्ञापन
सार
India Squad For T20 World Cup: दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2007 में हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था और अब तक टीम में हैं। कार्तिक 12 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।
loader
T20 World Cup 2022: Second World Cup in a year, know how much Team India has changed in 12 months, new faces
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा कर दी है। 15 सदस्यीय टीम में कुछ नए चेहरों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ियों के पास काफी वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव है। इस साल वर्ल्ड कप में पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे, जबकि 10 खिलाड़ियों को पहले से ही टी-20 वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव है। 

कार्तिक पिछली बार 2010 टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे

दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2007 में हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था और अब तक टीम में हैं। कार्तिक 12 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। पिछली बार वह 2010 टी-20 वर्ल्ड कप खेले थे। वहीं, दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और हर्षल पटेल पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे।

12 महीनों में काफी बदल गई टीम इंडिया

भारतीय टीम
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
2021 टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली भारतीय टीम-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, राहुल चाहर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर।

पिछले एक साल में यह दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप है। 2021 में हुए वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सुपर-12 राउंड से बाहर हो गई थी। तब से लेकर अब तक 12 महीनों में टीम इंडिया में कई बदलाव आए हैं। पिछली बार यूएई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली कमान संभाल रहे थे, जबकि इस बार रोहित शर्मा टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। वहीं, पिछली टीम के छह खिलाड़ियों को बाहर कर, छह अन्य खिलाड़यों को मौका दिया गया है।

लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट का रखा गया ध्यान

हालांकि, चयनकर्ताओं ने लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट का ध्यान जरूर रखा है। पिछली टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन थे, जबकि इस बार दिनेश कार्तिक होंगे। पिछली बार मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती खेले थे, जबकि इस बार दीपक हुड्डा को मौका दिया गया है। लेग स्पिनर राहुल चाहर की जगह युजवेंद्र चहल को टीम में जगह मिली है। राहुल चाहर पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं कर सके थे।

जडेजा की जगह अक्षर पटेल खेलते दिखेंगे

भारतीय टीम
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की जगह हर्षल पटेल को मौका दिया गया है। शार्दुल का भी प्रदर्शन पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में फीका रहा था। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी भी खेले थे, लेकिन इस बार उन्हें बाहर कर अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह इस बार अक्षर पटेल खेलते दिखाई पड़ेंगे। जडेजा चोटिल हैं। इसी वजह से वह टीम में नहीं हैं।

टीम संयोजन में भी आया बदलाव

2021 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, तीन ऑलराउंडर, दो स्पिनर और चार तेज गेंदबाज चुने गए थे। वहीं, इस साल चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम में चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, चार ऑलराउंडर, एक स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। वहीं, दो तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक बल्लेबाज स्टैंडबाय के तौर पर होगा। 

एशिया कप खेल चुके हैं ज्यादातर खिलाड़ी

भारतीय टीम का एलान
भारतीय टीम का एलान - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों ने यूएई में खेले गए एशिया कप में हिस्सा लिया था। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है। वहीं, आवेश खान को बाहर कर दिया गया है। साथ ही आवेश को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है। मोहम्मद शमी और दीपक चाहर टी-20 वर्ल्ड कप में स्टैंडबाय के तौर पर जाएंगे। 

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम-

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed