फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022: Axar Patel says I Have been told that I will bat up the order when needed

T20 WC: अक्षर पटेल को टीम मैनेजमेंट से मिला है यह खास संदेश, जानें बैटिंग या बॉलिंग किस पर रहेगा ज्यादा ध्यान?

Fri, 28 Oct 2022 01:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Oct 2022 01:43 PM IST
सार

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका लगा था। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल ने अब तक बुमराह और जडेजा की कमी खलने नहीं दी है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022: Axar Patel says I Have been told that I will bat up the order when needed
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। सुपर-12 राउंड में ग्रुप-2 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को चार विकेट से शिकस्त देने के बाद टीम ने दूसरे मैच में नीदरलैंड को 56 रन से हरा दिया। अब भारत को 30 अक्तूबर को पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेलना है। भारतीय कप्तान जिस प्लेइंग-11 के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरे थे, उसी टीम को उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी उतारा। यह दिखाता है कि भारतीय कप्तान कोई रिस्क नहीं लेना चाहते और साथ ही अपने खिलाड़ियों को वहां के कंडीशन का पूरा अनुभव देना चाहते हैं।
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका लगा था। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल ने अब तक बुमराह और जडेजा की कमी खलने नहीं दी है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल को मानसिक रूप से बतौर बल्लेबाज भी तैयार रहने को कहा है। मैनेजमेंट ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें शीर्ष छह में बल्लेबाजी करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2022: Axar Patel says I Have been told that I will bat up the order when needed
अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के शीर्ष छह में सिर्फ दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, क्योंकि ऋषभ पंत को फिलहाल प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई है। ऐसे में विपक्षी टीम की लय को बिगाड़ने के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत पड़ सकती है। अक्षर को पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, लेकिन वह एक रन पर आउट हो गए थे। गेंदबाजी में भी अक्षर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और इफ्तिखार ने अक्षर के एक ओवर में तीन छक्के जड़े थे। 
विज्ञापन

हालांकि, नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में अक्षर ने वापसी की और दो विकेट झटके। नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अक्षर ने कहा- पाकिस्तान के खिलाफ बाएं हाथ के स्पिनर नवाज और लेग स्पिनर शादाब थे, इसलिए बाएं हाथ के बल्लेबाज को भेजना जरूरी था और मुझे मैदान पर जाने के लिए कहा गया। चूंकि हमारे शीर्ष छह में दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, इसलिए मुझे टीम मैनेजमेंट द्वारा कहा गया है कि अगर जरूरत पड़ी तो मुझे बीच के ओवरों में प्रमोट किया जाएगा  और मुझे इसके लिए तैयार रहना चाहिए। यह भूमिका पहले ही सौंपी जा चुकी है और मैंने प्रैक्टिस मैचों में प्रदर्शन किया है।

T20 World Cup 2022: Axar Patel says I Have been told that I will bat up the order when needed
अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद अक्षर ने नीदरलैंड के खिलाफ चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट झटके थे। अक्षर ने कहा- पिच थोड़ी सूखी थी और गेंद रुक-रुक कर आ रही थी। गेंद ठीक से पकड़ में नहीं आ रही थी, इसलिए मुझे डेक पर जोर से मारने के लिए कहा गया। यही हमारी प्लानिंग थी। अक्षर ने कहा कि जब उन्होंने पाकिस्तान के मैच का विश्लेषण किया तो उन्होंने पाया कि बल्लेबाज उन पर हावी रहे थे और इस मैच को जल्द से जल्द भूलने की जरूरत थी।

अक्षर ने कहा- पाकिस्तान मैच के बाद मैं वीडियो एनालिस्ट और बॉलिंग कोच के साथ बैठा। मैंने एनालाइज किया और मेरे खिलाफ लगे तीन छक्कों में से मैंने सिर्फ एक खराब गेंद फेंकी थी। अब भारत को 30 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलना है। दक्षिण अफ्रीका के पास शीर्ष क्रम में कई बाएं हाथ के खिलाड़ी होंगे और उनके खिलाफ अक्षर का मैच अप बहुत अच्छा नहीं है, क्योंकि वह अफ्रीका के खिलाफ प्रति ओवर लगभग नौ की इकोनॉमी से रन देते हैं।

T20 World Cup 2022: Axar Patel says I Have been told that I will bat up the order when needed
भुवनेश्वर, अक्षर और अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षर ने कहा- मैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। वहां जाऊंगा और फिर फैसला करूंगा कि क्या करना है। भारत-दक्षिण अफ्रीका का मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। तेज गेंदबाजों की मददगार इस पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के सामने कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्जे जैसे गेंदबाजों की चुनौती होगी। अक्षर ने कहा- हमें निडर क्रिकेट खेलने की जरूरत है और यह नहीं सोचना चाहिए कि हम उछाल वाली पिच पर रबाडा नॉर्त्जे का सामना कैसे करेंगे। हमारे पास भी भुवनेश्वर, शमी और अर्शदीप हैं। हमें अपना फॉर्म जारी रखने की जरूरत है और देखें कि क्या होता है।

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर स्पिनरों को अब तक चुनौती का सामना करना पड़ा है, लेकिन अक्षर इससे परेशान बिलकुल नहीं हैं। अक्षर ने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलियाई विकेटों के बीच मुख्य अंतर उछाल है। भारत में एक बल्लेबाज आसानी से बैकफुट पर नहीं खेल सकता है और कम उछाल के साथ डील नहीं कर सकता। ऑस्ट्रेलिया में बैकफुट पर जाकर किसी गेंदबाज को हिट करने में परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed