फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 12 Teams Finalized for super 12 Round Know each group and team in hindi

T20 WC: सुपर-12 राउंड के लिए टीमें तय, भारत के ग्रुप में नीदरलैंड-जिम्बाब्वे की एंट्री, कल से शुरू असली जंग

Fri, 21 Oct 2022 05:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Oct 2022 05:41 PM IST
सार

सुपर-12 राउंड के लिए 12 टीमें मिल चुकी हैं। सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका और आयरलैंड है। वहीं, ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम होगी।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 12 Teams Finalized for super 12 Round Know each group and team in hindi
सुपर-12 के लिए सभी टीमें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड के लिए 12 टीमों का फैसला हो गया है। एशियाई चैंपियन श्रीलंका, नीदरलैंड, जिम्बाब्वे और आयरलैंड ने सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई किया है। ग्रुप-ए से श्रीलंका और नीदरलैंड, जबकि ग्रुप-बी से जिम्बाब्वे और आयरलैंड ने आखिरी 12 टीमों में जगह बनाई है। क्वालिफाइंग राउंड से चार टीमों का फैसला होना था। अब कल यानी शनिवार से असली जंग की शुरुआत होगी। सुपर-12 की टीमें ग्रुप के हिसाब से आपस में भिड़ेंगी।
विज्ञापन


 

नियम के मुताबिक, ग्रुप-ए में टॉप पर रहने वाली टीम को सुपर-12 में ग्रुप ऑफ डेथ यानी चैंपियन ऑस्ट्रेलिया वाले ग्रुप में जगह मिलती, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को भारत के ग्रुप में एंट्री मिलती। ऐसे में श्रीलंकाई टीम सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 और नीदरलैंड की टीम सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2022 12 Teams Finalized for super 12 Round Know each group and team in hindi
सुपर-12 राउंड में पहुंची टीमें - फोटो : अमर उजाला
वहीं, ग्रुप-बी में टॉप पर रहने वाली टीम को सुपर-12 में भारत के ग्रुप में जगह मिलती, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ग्रुप ऑफ डेथ यानी चैंपियन ऑस्ट्रेलिया वाले ग्रुप में जाना था। ऐसे में जिम्बाब्वे ने ग्रुप-बी में पहले स्थान पर रहकर सुपर-12 राउंड के लिए ग्रुप-1 और आयरलैंड ने ग्रुप-2 के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

सुपर-12 राउंड के लिए 12 टीमें मिल चुकी हैं। सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका और आयरलैंड है। वहीं, ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे की टीम होगी। कल सुपर-12 राउंड का पहला मैच खेला जाएगा। पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना पिछले बार की रनर अप रही न्यूजीलैंड की टीम से होगा। वहीं, टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

T20 World Cup 2022 12 Teams Finalized for super 12 Round Know each group and team in hindi
क्वालिफाइंग राउंड से चार टीमें सुपर-12 में पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
ग्रुप-ए का क्या रहा हाल?
ग्रुप-ए में नामीबिया और यूएई के अलावा श्रीलंका और नीदरलैंड की भी टीम थी। नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में एशियाई चैंपियन श्रीलंका को हराया था। वहीं, नीदरलैंड ने यूएई को हराया। इसके बाद नीदरलैंड ने नामीबिया को हराकर वापसी की, जबकि श्रीलंका ने यूएई को हराकर सुपर-12 के लिए अपना दावा पेश किया।

गुरुवार को नीदरलैंड को हराकर श्रीलंकाई टीम ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंच गई। वहीं, नीदरलैंड की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई थी। ऐसे में तीन मैचों के बाद श्रीलंका और नीदरलैंड दोनों के चार-चार अंक थे। हालांकि, श्रीलंका का नेट रन रेट पॉजिटिव और नीदरलैंड का निगेटिव था।

T20 World Cup 2022 12 Teams Finalized for super 12 Round Know each group and team in hindi
टी20 विश्व कप 2022 में शामिल सभी 16 टीमों के कप्तान - फोटो : सोशल मीडिया
नामीबिया की टीम दो मैचों के बाद अंक के साथ यूएई के खिलाफ मैच में उतरी, लेकिन टीम का नेट रन रेट पॉजिटिव था। ऐसे में नामीबिया को सिर्फ जीत की जरूरत थी और वह नीदरलैंड और श्रीलंका दोनों को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंच जाती, वहीं नीदरलैंड बाहर हो जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब श्रीलंका और नीदरलैंड ने चार-चार अंकों के साथ सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई किया।

ग्रुप-बी का कैसा रहा हाल?
क्वालिफाइंग राउंड के ग्रुप-बी में शुक्रवार को वेस्टइंडीज का मुकाबला आयरलैंड से, जबकि स्कॉटलैंड की टीम का मुकाबला जिम्बाब्वे से था। इससे पहले चारों टीमों के दो-दो अंक थे। ऐसे में जीतने वाली टीम ही सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करती। पहले मुकाबले में आयरलैंड का सामना दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज से था।

T20 World Cup 2022 12 Teams Finalized for super 12 Round Know each group and team in hindi
टी20 विश्व कप में शामिल सभी 16 टीमों के कप्तान - फोटो : सोशल मीडिया
आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हरा दिया और पूर्व विश्व चैंपियन को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसके बाद जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। स्कॉटलैंड ने जिम्बाब्वे के सामने 133 रन का लक्ष्य रखा। जिम्बाब्वे की टीम को अपने ग्रुप में पहले स्थान पर आने के लिए 19 ओवर के अंदर लक्ष्य को हासिल करना था।

ऐसा करने पर टीम ग्रुप-बी में टॉप पर रहती और आयरलैंड दूसरे स्थान पर खिसक जाती। वहीं, 19 ओवर के बाद जीतने पर भी जिम्बाब्वे की टीम क्वालिफाई तो करती, लेकिन दूसरे स्थान पर रहती। अगर स्कॉटलैंड की टीम जिम्बाब्वे को हरा देती तो फिर स्कॉटलैंड की टीम सुपर-12 राउंड में पहुंच जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिम्बाब्वे की टीम ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और ग्रुप-बी में पहले स्थान पर रहा।

T20 World Cup 2022 12 Teams Finalized for super 12 Round Know each group and team in hindi
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनी थी। - फोटो : सोशल मीडिया

क्वालिफाइंग राउंड के ग्रुप-ए का फाइनल चार्ट

ग्रुप-ए टीम मैच जीते हारे पॉइंट्स नेट रन रेट  
श्रीलंका 3 2 1 4 +0.667 क्वालिफाइड
नीदरलैंड्स 3 2 1 4 -0.162 क्वालिफाइड
नामीबिया 3 1 2 2 +0.730 बाहर
यूएई 3 1 2 2 -1.235 बाहर
 

क्वालिफाइंग राउंड के ग्रुप-बी का फाइनल चार्ट

ग्रुप-बी मैच जीते हारे पाइंट्स नेट रन रेट  
जिम्बाब्वे 3 2 1 4 +0.200 क्वालिफाइड
आयरलैंड 3 2 1 4 +0.105 क्वालिफाइड
स्कॉटलैंड 3 1 2 2 +0.304 बाहर
वेस्टइंडीज 3 1 2 2 -0.563 बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed