फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 Team India Management said Hardik Pandya shoulder injury not a Serious problem but wait and watch

T20 World Cup: हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर टीम मैनेजमेंट ने दी बड़ी अपडेट, जानें क्या कहा

Tue, 26 Oct 2021 02:02 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 26 Oct 2021 02:02 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर टीम प्रबंधन ने बयान दिया है। रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में बल्लेबाजी करते वक्त हार्दिक के कंधे में चोट लग गई थी। जिसके बाद वह मैदान पर फील्डिंग करने नहीं आए थे। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 Team India Management said Hardik Pandya shoulder injury not a Serious problem but wait and watch
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज-तर्रार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर टीम प्रबंधन ने बयान दिया। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वक्त उनके कंधे में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। हार्दिक की इस चोट को मामूली माना जा रहा है। 31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में उनके उपलब्ध होने की संभावना है। 

विज्ञापन


बीसीसीआई अधिकारी ने दिया बयान

पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान हार्दिक के कंधे में चोट लग गई थी। इस मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए और 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले उनके कंधे में चोट लगती वह तेज गेंदबाजों की शॉर्ट गेंदों पर असहज दिखे। उनकी चोट को लेकर बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, हार्दिक की स्कैन रिपोर्ट आ गई है और चोट बहुत गंभीर नहीं है, भारत अपना मैच छह दिन बाद खेलेगा इसलिए उनके पास स्वस्थ होने को पूरा समय है। अधिकारी ने आगे कहा, जाहिर है मेडिकल टीम इंतजार करेगी और देखेगी कि प्रशिक्षण के दौरान हार्दिक कैसा अनुभव कर रहे हैं।  

विज्ञापन


नॉक आउट मुकाबलों में करूंगा गेंदबाजी

हार्दिक पांड्या ने हाल की हमें बयान दिया था कि मैं नॉक आउट मुकाबलों में गेंदबाजी करूंगा। लेकिन भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से है और जिससे पार पाना टीम इंडिया को आसान नहीं होगा। अगर टीम इंडिया कीवियों से हारती है तो विश्व कप में आगे बढ़ने की संभावना खतरे में पड़ जाएगी। भारत को इसके बाद अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक को मौका मिलना मुश्किल

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने अपने प्रदर्शन से टीम को निराश किया। उनकी इस फरफॉर्मेंस के देखते हुए टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में हार्दिक को बाहर रख सकते हैं। टीम में उन्हें फिनिशर के तौर पर यह मानते हुए शामिल किया गया था कि हार्दिक तेज-तर्राज 30-40 रनों की पारी खेल सकते हैं और मैच में जहां जरूरत पड़ी वह गेंदबाजी भी करेंगे। लेकिन चोट की वजह से वह लंबे अरसे से बॉलिंग नहीं कर पाए हैं। वही, पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपनी बल्लेबाज से भी निराश किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed