{"_id":"6191f7686cd4335f374356e6","slug":"t20-world-cup-2021-final-aus-vs-nz-former-pakistan-cricketer-shoaib-akhtar-meets-old-friend-sourav-gangulay-and-mohammed-azharuddin-during-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकात: सौरव गांगुली-मोहम्मद अजहरुद्दीन से मिले शोएब अख्तर, टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने दुबई पहुंचे थे रावलपिंडी एक्सप्रेस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुलाकात: सौरव गांगुली-मोहम्मद अजहरुद्दीन से मिले शोएब अख्तर, टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने दुबई पहुंचे थे रावलपिंडी एक्सप्रेस
Mon, 15 Nov 2021 11:30 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:30 AM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से मुलाकात की। शोएब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप फाइनल देखने दुबई पहुंचे थे।
विज्ञापन
मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली के साथ शोएब अख्तर
- फोटो : twitter@shoaib100mph
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व तूफानी गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से मुलाकात की। शोएब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने दुबई पहुंचे थे। मैच दौरान यह तीनों दिग्गज खिलाड़ी एक ही फ्रेम में नजर आए। शोएब अख्तर आईपीएल के पहले सीजन में सौरव गांगुली की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे। जबकि सौरव गांगुली ने अपने टेस्ट करियर का आगाज मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में किया था।
विज्ञापन
शोएब अख्तर ने शेयर की फोटो
रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ने सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पुराने दोस्त और ऑन ग्राउंड पर प्रतिद्वंदियों के बीच मैदान पर दौड़ना बहुत अच्छा लगता था। निश्चित रूप से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और महान क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट के जीता फाइनल
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप फाइऩल में कंगारू टीम ने कीवियों को आठ विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजलैंड ने चार विकेट पर 172 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 28 रन बनाए। जीत के लिए 173 रनों का टारगेट हासिल करने उतरे ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कंगारू टीम की ओर से डेविड वार्नर ने 53 और मिशेल मार्श ने 77 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीता है।
विज्ञापन