फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 England vs New Zealand Shoaib Akhtar prediction proved to be true said this before the 1st semifinal

T20 WC 2021: शोएब अख्तर की बात में था दम, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में सच साबित हुई रावलपिंडी एक्सप्रेस की भविष्यवाणी

Thu, 11 Nov 2021 12:16 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 11 Nov 2021 12:16 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच को लेकर शोएब अख्तर ने भविष्यवाणी की थी। उनका कहना था कि इस मैच में न्यूजीलैंड के जीतने के चांस ज्यादा है। आखिर रावलपिंडी एक्सप्रेस की भविष्यवाणी सच साबित हुई। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 England vs New Zealand Shoaib Akhtar prediction proved to be true said this before the 1st semifinal
शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल बुधवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। अबू धाबी में हुए मुकाबले में कीवी टीम ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 166 रन बनाए थे। वही, कीवी टीम ने 167 रनों का लक्ष्य एक गेंद शेष रहते पांच के विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हुई। 

विज्ञापन


क्या थी शोएब अख्तर की भविष्यवाणी

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले शोएब अख्तर ने कहा था कि इंग्लैंड को हराने का दमखम अगर कोई टीम रखती है तो वह न्यूजीलैंड की टीम है। इसके अलावा अख्तर ने यह भी कहा था कि मुझे न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल होता दिख रहा है, न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। अख्तर के मुताबिक, जेम्स नीशम ने 11 गेंद में 27 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया, इसके बाद डारेल मिशेल को हौसला हुआ कि हम मैच ख्त्म कर सकते हैं, नीशम के 27 रन बेशकीमती थे। अख्तर ने कहा कि मैं इस बात से खुश हूं कि भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के बाहर होने के बाद सबकॉन्टिनेट में न्यूजीलैंड फाइनल में पहुचनें में सफल रहा। शोएब अख्तर की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई। वहीं, आज दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Akhtar (@imshoaibakhtar)

विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप में ऐसा रहा न्यूजीलैंड का प्रदर्शन

आईसीसी टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंक का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। कीवी टीम इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच हारी है। 26 अक्तूबर को खेले गए मुकाबले में उसे पाकिस्तान ने शिकस्त दी थी। उसके बाद न्यूजीलैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारत, अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड को पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहली बार पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed