फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Will Rinku Singh suffer loss due to return of Rohit Sharma, Virat Kohli? Deep Dasgupta said this

T20 WC: रोहित और विराट की वापसी से रिंकू को होगा नुकसान? इस पूर्व क्रिकेटर ने दिग्गजों की वापसी पर कही यह बात

Wed, 10 Jan 2024 05:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 10 Jan 2024 05:04 PM IST
सार

दीप दासगुप्ता ने कहा कि रिंकू और तिलक अफगानिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं, लेकिन जब हार्दिक और सूर्या उपलब्ध होंगे, तो मुझे लगता है कि रिंकू और तिलक दोनों को बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
T20 WC: Will Rinku Singh suffer loss due to return of Rohit Sharma, Virat Kohli? Deep Dasgupta said this
रिंकू को होगा नुकसान? - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली और रोहित शर्मा की अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई है। कुछ महीने पहले तक इस प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों पर पूर्ण विराम लग गया है, और माना जा रहा है कि दोनों टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम की योजनाओं में शामिल हैं। इससे अन्य खिलाड़ियों की टीम में जगह पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने स्वीकार किया कि वह कोहली और रोहित को टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में वापसी से हैरान हैं। 
विज्ञापन

 

दीप दासगुप्ता ने टीम इंडिया की टी20 योजनाओं का स्पष्ट आकलन करते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि टीम किस दिशा में जा रही है। उन्होंने कहा, 'मैं थोड़ा हैरान था क्योंकि मुझे लगा कि टीम रोहित और कोहली से आगे बढ़ गई है। मुख्य आलोचना पिछले टी20 विश्व कप में सीनियर खिलाड़ियों की इंटेंट की कमी को लेकर हुई थी। हालांकि, फिर आपको यह ध्यान में रखना होगा कि आप वेस्टइंडीज में किस तरह की पिचों की उम्मीद कर रहे हैं - क्या आप 180 या 200 रन के विकेट की उम्मीद कर रहे हैं? ईमानदारी से कहूं तो मुझे पिछले एक साल में भारतीय टीम किस दिशा में जा रही है, इस बारे में पता नहीं चल रहा। अगर टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को कोहली और रोहित के पास वापस जाना पड़ा। पिछले एक साल में हमारे पास जो टीम थी, उसे देखते हुए यह एक बार फिर से हम पुराने दौर में वापस लौटते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दासगुप्ता का यह भी मानना है कि विराट और रोहित की वापसी से टीम में कुछ नुकसान होंगे और उनमें से एक हार्ड हिटिंग फिनिशर रिंकू सिंह हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप इंग्लैंड के खिलाफ (2022 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में) और हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टीम को देखें तो इस टीम में फिलहाल हार्दिक, जडेजा, बुमराह और सिराज की वापसी तय है। मध्यक्रम में ज्यादा बदलाव नहीं दिख रहा। कोहली नंबर तीन पर, सूर्या चार पर, हार्दिक पांच पर, जितेश या सैमसन छह पर खेलते दिखेंगे। फिर जडेजा और बाकी खिलाड़ी आएंगे। इसलिए मध्यक्रम और फिनिशर की भूमिका में कोई अंतर नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी की कमी खलेगी। आपको जितेश और सैमसन में से किसी एक को चुनना होगा। मैं आगे टी20 विश्व कप के बारे में बात कर रहा हूं। रिंकू और यशस्वी दोनों ने बहुत प्रभावित किया था। खासतौर पर रिंकू ने, क्योंकि वह एक बहुत ही विशिष्ट और अनूठी भूमिका निभाते हैं और उस स्थान (फिनिशर) के लिए बहुत अधिक प्रतियोगी भी नहीं हैं। आपको शीर्ष क्रम के काफी बल्लेबाज मिलेंगे, लेकिन शायद ही कभी ऐसे बल्लेबाज होते हैं जो नंबर सात या आठ पर शानदार प्रदर्शन करते हैं। रिंकू और तिलक अफगानिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं, लेकिन जब हार्दिक और सूर्या उपलब्ध होंगे, तो मुझे लगता है कि रिंकू और तिलक दोनों को बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed