{"_id":"65cdd095d2762cb80108042c","slug":"t20-wc-who-will-captain-if-hardik-gets-injured-jay-shah-explains-reason-for-making-rohit-sharma-captain-2024-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: 'हार्दिक चोटिल हुए तो कप्तान कौन होगा?', जय शाह ने रोहित को कमान देने की वजह बताई, पांड्या पर कसा तंज?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: 'हार्दिक चोटिल हुए तो कप्तान कौन होगा?', जय शाह ने रोहित को कमान देने की वजह बताई, पांड्या पर कसा तंज?
Thu, 15 Feb 2024 02:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:21 PM IST
सार
शाह ने कार्यक्रम में रोहित की जमकर तारीफ की। उन्होंने साथ ही हार्दिक पांड्या को कप्तानी न देकर रोहित को कप्तानी देने की वजह भी बताई।
विज्ञापन
रोहित, जय शाह और हार्दिक
- फोटो : BCCI/ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत इस वर्ष जून माह में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने यह जानकारी राजकोट में एक समारोह के दौरान दी। जय शाह ने समारोह के दौरान दिए गए भाषण में कहा कि 2023 के वनडे विश्व कप के अहमदाबाद में हुए फाइनल में 10 लगातार जीत के बावजूद हम भले विश्व कप नहीं जीत पाए, लेकिन हमने दिलों को जीता। मैं आपसे वादा करता हूं कि 2024 के टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में हम बारबेडॉस (विश्वकप का फाइनल स्थल) में भारत का झंडा गाड़ेंगे। शाह सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम का नामकरण क्रिकेट प्रशासक निरंजन शाह के नाम पर किए जाने के मौके पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन
'कप्तानी कौन करेगा?'
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
शाह ने कार्यक्रम में रोहित की जमकर तारीफ की। उन्होंने साथ ही हार्दिक पांड्या को कप्तानी न देकर रोहित को कप्तानी देने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, 'टी20 में हार्दिक उपकप्तान जरूर रहेगा। अगर हार्दिक टी20 विश्व कप में चोटिल हो जाता है तो हम और किसे कप्तानी दे सकते हैं? शाह के कहने का यह मतलब था कि अगर रोहित-विराट नहीं खेलते हैं और हार्दिक टूर्नामेंट के बीच में चोटिल हो जाते हैं तो कप्तानी किसे दी जाएगी।
यह एक तरह से शाह का हार्दिक पर तंज माना जा रहा है। पांड्या 2023 वनडे विश्व कप के दौरान चार मैच खेलकर ही चोटिल हो गए थे। तब से लेकर अब तक हार्दिक मैदान पर एक्शन में नहीं दिखे हैं और रिहैब में हैं। उनको कप्तानी नहीं देने के पीछे यह बड़ी वजह है। साथ ही आईपीएल में हार्दिक को जिस तरह से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया, इस बात की भी कई हद तक संभावना है कि रोहित और हार्दिक के बीच में कुछ ठीक नहीं है।

जय शाह ने रोहित की जमकर तारीफ की
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
जय शाह ने कहा, 'रोहित में क्षमता है। जैसा कि मैंने कहा कि हमने वनडे विश्व कप में 10 मैच जीते। हमने फाइनल नहीं जीता लेकिन यह खेल का हिस्सा है। जो भी बेहतर खेलता है, जीतता है। रोहित पहले भी सभी प्रारूपों में कप्तान थे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में वापसी भी की। इसका मतलब यही हुआ कि हम उन्हीं के साथ आगे बढ़ेंगे। शाह ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 22 रन पर चार विकेट गिरने के बाद जिस तरह रोहित ने टीम को 212/4 पर पहुंचाया। इसके बाद हम इस बारे में ज्यादा सवाल नहीं कर सकते हैं।
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
समारोह में द्रविड़-अगरकर भी मौजूद थे
शाह ने यह भाषण सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की मौजूदगी में दिया। इस समारोह के दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर, कोच राहुल द्रविड, खुद रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज भी मौजूद थे। हार्दिक पंड्या भारतीय टी20 टीम के पूर्ण कालिक कप्तान थे, लेकिन वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार और हार्दिक की चोट ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 विश्व कप में खेलने की बातों को जन्म दे दिया। इसके बाद रोहित और विराट का अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में चयन भी हुआ। दोनों ने करीब एक साल बाद टी20 प्रारूप में वापसी की।