फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Tight security arrangements for victory parade of champion team India in Mumbai, Know Matter

T20 WC: मुंबई में चैंपियन टीम की विजय परेड के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, फैंस का लगेगा जमावड़ा

Thu, 04 Jul 2024 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 Jul 2024 03:15 PM IST
सार

गुरुवार सुबह देश लौटने वाली विश्व चैंपियन भारतीय टीम एक खुली बस में रोड शो में हिस्सा लेगी जिसके बाद दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह होगा।

विज्ञापन
T20 WC: Tight security arrangements for victory parade of champion team India in Mumbai, Know Matter
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : PTI

विस्तार

पुलिस ने टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के गुरुवार शाम को मुंबई में होने वाले रोड शो के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों के एकत्रित होने की उम्मीद है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

विजय परेड में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी

गुरुवार सुबह देश लौटने वाली विश्व चैंपियन भारतीय टीम एक खुली बस में रोड शो में हिस्सा लेगी जिसके बाद दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह होगा। अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विजय जुलूस नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक शाम पांच से सात बजे के बीच निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की उम्मीद है इसलिए पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अत्यधिक सावधानी बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीन ड्राइव पर लगेगा फैंस का जमावड़ा

अधिकारी ने कहा कि नरीमन प्वाइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम विशेष विमान से बारबाडोस से स्वदेश लौट आई। लगातार बूंदाबादी के बीच नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था भी रही जिससे प्रशंसक खिलाड़ियों के करीब नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

तूफान बेरिल के कारण भारतीय टीम की बारबाडोस से वापसी में विलंब हुआ। हालांकि, टीम इंडिया की दिल्ली में एंट्री शानदार रही। कई फैंस चैंपियन टीम की एक झलक पाने के लिए जमा हुए।

11 साल बाद भारतीय टीम ने आईसीसी ट्रॉफी जीती है

अब नरीमन प्वाइंट से एक खुली बस में रोड शो होगा और बाद में हम खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है। शनिवार को भारतीय टीम ने देश को दूसरा टी20 विश्व खिताब दिलाया जिससे आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म हुआ। भारत ने इससे पहले 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed