T-20 World Cup: विश्व कप से पहले बोले जोस बटलर, कहा- आर्चर-स्टोक्स के बावजूद इंग्लैंड जीत सकता है खिताब
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट विश्व कप से पहले बयान दिया है। उनका कहना है कि हमारी टीम बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी के बावजूद वर्ल्ड कप जीत सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी टी-20 क्रिेकेट विश्व कप 2021 की शुरुआत होने में तेरह दिन बाकी हैं। संयुक्त अरब अमीरात संघ और ओमान में खेले जाना वाला वर्ल्ड कप की 17 अक्तूबर से शुरू होगा। इस बार अन्य टीमों के अलावा इंग्लैंड को भी खिताब का दावेदार माना जा रहा है। इंग्लिश टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का कहना है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और हरफनमौला बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी के बावजूद इंग्लैंड ट्वेंटी 20 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है।
विश्व कप टीम से बाहर हैं स्टोक्स
बेन स्टोक्स को चयनकर्ताओं द्वारा घोषित की गई 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। क्योंकि उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए क्रिकेट से अपने ब्रेक को और आगे बढ़ाने का फैसला किया। जबकि, जोफ्रा आर्चर ने अपनी दाहिनी कोहनी में दोबारा फ्रैक्चर होने के डर से अपने आपको वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखा।
लिविंगस्टोन-मिल्स का हुआ चयन
बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर के टी-20 विश्व कप में न खेलने के फैसले के बाद कोच सिल्वरवुड ने 17 अक्तूबर से संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में होने वाले विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम में बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन और तेज गेंदबाज टायमल मिल्स को जगह दी है।
बटलर का बयान
जोस बटलर ने बात करते हुए कहा, हम निश्चित रूप से विश्व कप जीतने वालों में शामिल हैं, हमारी टीम शानदार है, मैं जानता हूं कि हम बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर के बगैर टी-20 विश्व कप खेलने जा रहे हैं, लेकिन हमारी टीम में वास्तव में कुछ मैच विजेता खिलाड़ी हैं उनमें से लिविंगस्टोन एक हैं, जिस तरह से उन्होंने श्रीलंका, पाकिस्तान और द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेला था, वह शानदार आत्मविश्वास के साथ विश्व कप में जाएंगे। इसके बाद उन्होंने टाइमल मिल्स के बारे में कहा, उनकी वापसी एक शानदार कहानी है, उनके पास कोण बनाती हुई तेज गेंद के अलावा बहुत अच्छी धीमी गेंद भी है। वह टीम में एक ऐसे गेंदबाज हैं जो विपक्षी टीमों के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं।