Syed Mushtaq Ali T20 trophy: पंजाब सेमीफाइनल में पहुंचा, खिताब नहीं बचा पाया कर्नाटक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनदीप सिंह की अगुवाई में पंजाब, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया। गत विजेता कर्नाटक को क्वार्टर फाइनल में नौ विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक 20 ओवर भी नहीं खेल पाया और 87 रन पर पूरी टीम सिमट गई। पेसर सिद्धार्थ कॉल ने तीन, अर्शदीप सिंह-संदीप शर्मा और रमनसिंह को 2-2 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (4) के रूप में अभिमन्यू मिथुन ने झटका दिया। बाद में प्रभसिमरन सिंह (49) और मनदीप सिंह (35) ने मिलकर 12.4 ओवर में ही टीम को जीत दिला दी।
Punjab march into the semifinals! 👌👌
The Mandeep Singh-led unit put up a fine show and beat Karnataka by nine wickets at the Motera Stadium in the #QF1 of the #SyedMushtaqAliT20. 👍👍 #KARvPUNविज्ञापन
Scorecard 👉 https://t.co/pOwe3Zwyuo pic.twitter.com/Yt3Cns6S7b — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 26, 2021
पंजाब ने एलीट ग्रुप ए में अपने सभी पांचों मैच जीतकर नॉकआउट में जगह बनाई थी जबकि कर्नाटक इस ग्रुप से दूसरे स्थान पर रहने के बावजूद अंतिम आठ में प्रवेश करने में सफल रहा था। पंजाब के युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह शानदार फार्म में चल रहे हैं और इस मैच से पहले वह 277 रन बना चुके थे।
दूसरा क्वार्टर फाइनल पिछले सत्र के उप विजेता तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के बीच होगा। तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन ने अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक 315 रन बनाए हैं। कप्तान दिनेश कार्तिक पर भी काफी दारोमदार होगा। तमिलनाडु के गेंदबाजों ने स्टार स्पिनर आर. अश्विन, यार्कर विशेषज्ञ टी नटराजन और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की अनुपस्थिति में भी शानदार प्रदर्शन किया। लेग स्पिनर एम अश्विन और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई, लेकिन वह बाबा अपराजित थे जिन्होंने नई गेंद से काफी सफलता हासिल की।
बड़ौदा और हरियाणा तीसरे क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे। बड़ौदा को इस मैच में पांड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल की सेवाएं नहीं मिलेंगी। हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों में जुटे हैं जबकि क्रुणाल अपने पिता के निधन के कारण टूर्नामेंट के बीच से हट गए थे। हरियाणा के पास युजवेंद्र चहल, जयंत यादव और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी हैं, जिससे उसकी टीम बेहतर स्थिति में दिख रही है। चौथा क्वार्टर फाइनल ग्रुप डी से क्वालीफाई करने वाले राजस्थान और प्लेट ग्रुप से शीर्ष पर रहे बिहार के बीच खेला जाएगा।
तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल 27 जनवरी को खेले जाएंगे। मुश्ताक नॉकआउट के मैच सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे जिसको नए सिरे से तैयार किया गया है। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि यहां की पिच कैसा व्यवहार करती है क्योंकि भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी दो टेस्ट मैच इसी मैदान पर खेले जाएंगे।