{"_id":"653c14dc87116b23350c1226","slug":"syed-mushtaq-ali-t-20-trophy-madhya-pradesh-beats-up-by-four-wickets-hyderabad-wins-over-haryana-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Syed Mushtaq Ali T-20 Trophy: मध्य प्रदेश ने यूपी को चार विकेट से हराया, हैदराबाद को हरियाणा पर मिली जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Syed Mushtaq Ali T-20 Trophy: मध्य प्रदेश ने यूपी को चार विकेट से हराया, हैदराबाद को हरियाणा पर मिली जीत
Sat, 28 Oct 2023 01:21 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:21 AM IST
सार
मुंबई ने मिजोरम को नौ विकेट से हराकर शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट में 24 अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मुंबई की सात मैच में यह छठी जीत है।
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाटीदार (68) के अर्धशतक की मदद से मध्य प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में उत्तर प्रदेश को चार विकेट से हराया। उत्तर प्रदेश ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 135 रन बनाए। अभिषेक गोस्वामी (32) और समीर रिजवी (31) ने उपयोगी पारियां खेली। मध्य प्रदेश के लिए राहुल बाथम (2/16), कुलवंत (2/25) और सारांश जैन (1/26) ने विकेट चटकाए। जवाब में मध्य प्रदेश ने चार गेंद शेष रहते छह विकेट पर 136 रन बनाकर मैच जीत लिया। रजत ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 45 गेंदों में छह चौके व तीन छक्के जड़े। वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 35 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के लिए मोहसिन खान और यश दयाल को दो-दो विकेट मिले।
दिल्ली 22 अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहकर अंतिम आठ में
मुंबई ने मिजोरम को नौ विकेट से हराकर शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट में 24 अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मुंबई की सात मैच में यह छठी जीत है। पांच ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश करेगी। मुंबई के अलावा केरल (ग्रुप बी, 24 अंक), पंजाब (ग्रुप सी, 24 अंक) और दिल्ली (ग्रुप ई, 22 अंक) ने भी अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।ग्रुप डी में विदर्भ का अभी एक मैच बचा हुआ है और वह 16 अंक लेकर शीर्ष पर है। पश्चिम बंगाल के छह मैच में इतने ही अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। ग्रुप ए, बी और सी में आठ, जबकि डी और ई में सात-सात टीमें शामिल हैं।
पंजाब ने अरुणाचल को हराया
पंजाब ने रांची में खेले गए अपने अंतिम ग्रुप मैच में अरुणाचल प्रदेश को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। दूसरी तरफ मुंबई में खेले गए ग्रुप बी के मैच में केरल को असम के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वह ग्रुप में शीर्ष पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।
विज्ञापन
हैदराबाद की टीम ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में हरियाणा को 26 गेंद शेष रहते पांच विकेट से पराजित किया। सर्वेश रोहिल्ला (40) और निशांत (25) की उपयोगी पारियों की मदद से हरियाणा 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाए। हैदराबाद के लिए रक्षन रेड्डी (3/17) ने सर्वाधिक विकेट लिए।
जवाब में हैदराबाद की टीम ने 15.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 141 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हैदराबाद के लिए राहुल सिंह ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन बनाए। सुमित कुमार (2/22) ने हरियाणा के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।
हिमाचल प्रदेश ने सिक्किम को 140 रन से हराया
हिमाचल प्रदेश ने शुक्रवार को - सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में सिक्किम को 140 रन से हरा दिया। हिमाचल प्रदेश ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। निखिल ने नाबाद 73 रन बनाए और प्रशांत ने 66 रन की पारी खेली। जवाब में सिक्किम की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 94 रन ही बना पाई। विनय ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए।
उत्तराखंड ने पुडुचेरी को नौ विकेट से दी शिकस्त
उत्तराखंड ने शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में पुडुचेरी को 9 विकेट से शिकस्त दी। पुडुचेरी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन बनाए। पारस डोगरा ने सर्वाधिक 59 रन की पारी खेली। अग्रिम तिवारी ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में उत्तराखंड ने 16.1 ओवर में एक विकेट खोकर 133 रन बनाकर मैच जीत लिया। अवनीश ने नाबाद 72 रन बनाए।
मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब ने अरुणाचल को हराया
पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के अपने अंतिम ग्रुप मैच में अरुणाचल प्रदेश को 68 गेंद शेष रहते 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। अरुणाचल ने पांच विकेट पर 116 रन बनाए। पंजाब ने 8.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान और सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन 50 रन और रमनदीप सिंह 42 रन पर नाबाद रहे। एक विकेट अभिषेक शर्मा (23) का गिरा।
ओडिशा ने चंडीगढ़ को हराया
मुंबई में खेले गए मैच में ओडिशा ने चंडीगढ़ को 17 रन से हरा दिया। ओडिशा ने बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर शांतनु मिश्रा 59 की मदद से 7 विकेट पर 154 रन बनाए। संदीप शर्मा और राज बावा ने दो-दो विकेट लिए। चंडीगढ़ गौरव पुरी के 55 रन बावजूद 19.4 ओवरों में 137 रन ही बना सकी। ग्रुप बी के मैच में केरल को असम के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वह ग्रुप में शीर्ष पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।