फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar yadav plays famous supla shot in gully cricket in mumbai watch video

Suryakumar yadav Video: सूर्यकुमार यादव ने गली क्रिकेट में खेला 'सुपला शॉट', दीवाने हुए फैन, देखें वीडियो

Sun, 05 Mar 2023 10:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 10:04 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव मुंबई में फैंस के बीच पहुंचे और गली क्रिकेट भी खेला। इस दौरान उन्होंने अपना सुपला शॉट खेलकर फैंस की मांग भी पूरी की। 
 

विज्ञापन
Suryakumar yadav plays famous supla shot in gully cricket in mumbai watch video
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूर्यकुमार इस वीडियो में गली क्रिकेट में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं और अपना सुपला शॉट (स्कूप शॉट) खेलते हुए भी दिख रहे हैं। यह वीडियो मुंबई का है, जहां सूर्यकुमार घूमने निकले थे और फैंस के साथ गली क्रिकेट भी खेले। इस दौरान उन्होंने फैंस के कहने पर सुपला शॉट भी खेला। 
विज्ञापन


सूर्यकुमार फिलहाल भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। नागपुर में हुए पहले टेस्ट में उन्हें खेलने का मौका मिला था। हालांकि, डेब्यू मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके बाद श्रेयस अय्यर फिट हुए और सूर्यकुमार को टीम से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में होना है और इस मैच में भी सूर्यकुमार को मौका मिलने की संभावना कम है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में सूर्यकुमार को खेलने का मौका मिल सकता है। इसके बाद वह आईपीएल में अपना जलवा दिखाएंगे। 
Trending Videos

सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। मुंबई के लिए ही शानदार बल्लेबाजी करने के बाद उन्होंने भारत की टी20 टीम में जगह बनाई और अब वह दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं। टी20 में कमाल की बल्लेबाजी करने के बाद ही उन्होंने भारत की वनडे और टेस्ट टीम में जगह बनाई है। हालांकि, वह टी20 जैसा कमाल वनडे और टेस्ट में नहीं कर पाए हैं। 

48 टी20 मैच में 1675 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव ने 20 वनडे मैच में सिर्फ 953 रन बनाए हैं। वहीं, एकमात्र टेस्ट मैच में उनके बल्ले से आठ रन निकले थे। आईपीएल में सूर्यकुमार यादव 108 पारियों में 2644 रन बना चुके हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed