{"_id":"58df8ee84f1c1b0f4063e364","slug":"suresh-raina-speaks-about-ailing-daughter-s-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने बताया मैदान से दूर रहने का कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने बताया मैदान से दूर रहने का कारण
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sat, 01 Apr 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
सुरेश रैना
- फोटो : NDTV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने आखिरकार चुप्पी तोड़ते हुए खुद को मैदान से दूर रखने का खुलासा कर दिया है। रैना ने कहा कि वो अपनी बेटी का इलाज करवा रहे थे और इसी वजह से मैदान से दूर थे। इंडियन एक्सप्रेस से बात के करते हुए रैना ने कहा, "लोगों को बोलने के लिए काम चाहिए - ऐसा है, वैसा है। मुझे अपनी बेटी को डॉक्टर को दिखाना था, घर का काम करना था। बाहर का बंदा नहीं आएगा यह सब करने।
2005 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले रैना नियमित रूप से टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए थे। लंबे शॉट्स खेलने की उनका क्षमता और स्लो ऑफ-स्पिन ने उन्हें टीम इंडिया के लिए काफी उपयोगी बना दिया। 2015 विश्व कप के बाद से ही रैना का समय अच्छा नहीं रहा। आक्रमकता खो देने के कारण टीम में उनकी जगह नहीं बन पा रही है।

नहीं मिला BCCI का कॉन्ट्रैक्ट
सुरेश रैना
- फोटो : Deccan Chronicles
हालांकि, आईपीएल में रैना एक अलग ही प्लेयर नजर आते हैं। इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शुमार रैना इस भी सीजन गुजरात लॉयंस की कप्तानी करेंगे। हाल ही में बीसीसीआई ने रैना को सालान अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में भी जगह नहीं दी। उत्तर प्रदेश के कोच रिजवान शमशाद ने कहा कि शादी के बाद रैना के जीवन में प्राथमिकताएं बदल गई हैं।
हालांकि रैना ने स्पष्ट किया का वो अब भी क्रिकेट से बेहद प्यार करते हैं। बुखार और चिकनपॉक्स जैसी बिमारियों ने उन्हें दलीप ट्रॉफी औऱ विजय हजारे ट्रॉफी से दूर रखा। उन्होंने कहा कि वो बोर्ड और यूपी सिलेक्टर्स को इस स्थिति के बारे में बता चुके थे। कॉन्ट्रेक्ट न दिए जाने पर रैना ने कहा कि वो 6 महीने पहले टीम इंडिया के लिए टी-20 खेल चुके हैं, जो अनुबंध के लिए मापदंड है।
रैना के सामने फिलहाल अपनी टीम को आईपीएल में आगे ले जाने की चुनौती है। यदि वो अपनी क्षमता के अनुसार खेलते हैं, तो टीम को काफी आगे तक ले जा सकते हैं और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में दस्तक दे सकते हैं।