फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina says Sanju Samson's role will be more important as number three for CSK in IPL 2026

IPL 2026: सुरेश रैना ने सैमसन को इस स्थान पर उतरने की दी सलाह, बोले- सीएसके का बल्लेबाजी क्रम संतुलित होगा

Sat, 14 Mar 2026 03:48 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 14 Mar 2026 03:48 PM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना का मानना है कि सीएसके लिए संजू सैमसन को ओपनिंग के बजाए तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए।

विज्ञापन
Suresh Raina says Sanju Samson's role will be more important as number three for CSK in IPL 2026
संजू सैमसन - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने कहा है कि संजू सैमसन को टीम के लिए तीन नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। रैना का मानना है कि तीन नंबर पर खेलते हुए वह टीम के बल्लेबाजी क्रम को संतुलन देंगे। सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स से सैमसन को ट्रेड किया था और वह इस सीजन सीएसके के लिए खेलेंगे। 
विज्ञापन

रैना बोले- गायकवाड़-म्हात्रे करें पारी की शुरुआत
सुरेश रैना ने कहा कि सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे को पारी की शुरुआत करनी चाहिए। सैमसन को बल्लेबाजी यूनिट को संभालने और शीर्ष क्रम को मजबूत करने के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए। रैना ने कहा, सैमसन इतने वर्षों तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे। मुझे लगता है कि सीएसके में उनका रोल साफ होगा। गायकवाड़ और म्हात्रे पारी की शुरुआत करें और संजू नंबर तीन पर खेलें तो अच्छा होगा, क्योंकि तब डेवाल्ड ब्रेविस नंबर चार पर आएंगे, शिवम दुबे नंबर पांच पर आएंगे और उसके बाद एमएस धोनी आएंगे। मुझे लगता है कि वह सिर्फ आखिरी दो या तीन ओवर ही खेलेंगे।

रैना ने बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'संजू विकेटकीपर के तौर पर वहां रहेंगे। हमने देखा कि जब वह विश्व कप में खेले तो उन्होंने कैसा माहौल बनाया।' रैना सीएसके के लिए तीन नंबर पर ही बल्लेबाजी करते थे और टीम की बल्लेबाजी का मुख्य स्तंभ थे। रैना के बाद टीम को उनके जैसे बल्लेबाज की इस क्रम पर तलाश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में दमदार रहा सैमसन का प्रदर्शन
सैमसन को आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था। सैमसन के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है। वह 177 आईपीएल मैचों में 30.95 की औसत से 4704 रन बना चुके हैं। इस दौरान तीन शतक और 26 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। संजू सैमसन का टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा था और उनकी बल्लेबाजी भारत के चैंपियन बनने का मुख्य कारण रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 97, सेमीफाइनल में 89 और फाइनल में 89 रन की सैमसन की पारी ने भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। कुल पांच मैचों में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed