फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   suresh raina meet family during ranji trophy

दिन में रणजी का रण, शाम में अपनों संग 'फन'

Sat, 03 Nov 2012 01:10 AM IST
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Nov 2012 01:10 AM IST
विज्ञापन
suresh raina meet family during ranji trophy

क्या होली और क्या दिवाली। व्यस्ततम शेड्यूल में उलझे क्रिकेट के सितारे चाहकर भी पसंदीदा त्योहार अपनों के बीच नहीं मना पा रहे। कभी प्रेक्टिस तो कभी मैच की वजह से वह करीबियों के लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पा रहे। गाजियाबाद में रणजी मैच के दौरान शुक्रवार को करवाचौथ का त्योहार आया तो, जैसे-तैसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ खिलाड़ियों को दिल्ली में अपने घर जाने का मौका मिला। कुछ घंटे को ही सही, इस तरह अपनों को ‘चांद’ का दीदार नसीब हुआ।

विज्ञापन


गाजियाबाद के लाडले क्रिकेटर और यूपी रणजी टीम के कप्तान सुरेश रैना मुंबई से बृहस्पतिवार देर रात फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। वहां से वह आधी रात के बाद गाजियाबाद में राजनगर स्थित अपने घर आए। बड़े भाई दिनेश रैना ने बताया कि सुरेश जल्दी में थे। उसने थोड़ा समय मां और परिवार के साथ बिताया। फटाफट कुछ सामान पैक किया और यूपी टीम के साथ रणनीति बनाने होटल चले गए। मां प्रवेश रैना ने अमर उजाला से बताया खुशी इस बात की है कि सुरेश देश के लिए खेल रहा है। वह दूर होकर भी हमेशा हमारे पास रहता है। त्यौहारों पर उसकी कमी जरूर खलती है।
विज्ञापन


यूपी-दिल्ली के रणजी का मुकाबला गाजियाबाद में था, इस वजह से राजधानी के कुछ स्टार खिलाड़ियों को करवाचौथ अपनों के बीच मनाने का मौका मिल गया। सूत्रों के मुताबिक, ये खिलाड़ी सुबह अपनी-अपनी कार से यहां आए थे और पहले दिन का मैच खत्म होने के रात में घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच आयोजक एवं गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन उमेश चोपड़ा ने बताया कि टीम के कोच और मैनेजर की अनुमति से खिलाड़ी घर जा सकते हैं। सुबह समय पर उपस्थिति होने की शर्त पर उन्हें यह छूट मिल जाती है। दरअसल, विश्वकप-2011 और उसके बाद से टीएम इंडिया लगातार क्रिकेट खेलने में व्यस्त है।

इस साल फरवरी-मार्च में आस्ट्रेलिया दौरा, इसके तुरंत बाद बांग्लादेश में एशिया कप, फिर दक्षिण अफ्रीका मैच, इसके बाद जुलाई अगस्त में श्रीलंका दौरा, अगस्त-सितंबर में न्यूजीलैंड का भारत कार्यक्रम, सितंबर-अक्तूबर में श्रीलंका में टी-20 वर्ल्ड कप होने से इंडियन टीम के खिलाड़ी व्यस्त रहे।


अब 11 नवंबर को धनतेरस, 13 नवंबर को दीपावली और 15 नवंबर को भैया दूज के त्यौहार हैं। इस फेस्टिवल सीजन के बीच ही 15 नवंबर से भारत-इंग्लैंड के बीच मोटेरा, अहमदाबाद में पहला टेस्ट शुरू हो रहा है। इस वजह से खिलाड़ी इन त्योहारों पर भी घर पर नहीं मना सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed