{"_id":"599d69e04f1c1bfa7b8b46ce","slug":"supreme-court-issued-show-cause-notice-to-bcci-3-official-on-lodha-recommendation","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोढ़ा समिति की सिफारिश लागू होने में देरी: बीसीसीआई के 3 अधिकारियों को कोर्ट का नोटिस ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लोढ़ा समिति की सिफारिश लागू होने में देरी: बीसीसीआई के 3 अधिकारियों को कोर्ट का नोटिस
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 23 Aug 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
लोढा बीसीसीआई
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा समिति की सिफारिश नहीं लागू करने पर एक बार फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की खिंचाई की है। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में बीसीसीआई के तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। कारण बताओ इस नोटिस में यह पूछा गया हे कि लोढ़ा समिति की सिफारिश को अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया है। कोर्ट ने बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति यानी सीओए से कार्य प्रणाली संबंधित नया संविधान बनाकर उसे पेश करने को कहा है।
सर्वोच्च अदालत ने इस पूरे मसले पर कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना, सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी को नोटिस जारी किया है। सीओए ने इससे पहले 16 अगस्त को एक रिपोर्ट पेश कर बोर्ड के शीर्ष पदाधिकारियों को उनके पद से हटाने की मांग की थी। सीओए ने आरोप लगाया था कि खन्ना, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी लोढ़ा समिति की सिफारिश को लागू करने में लापरवाही कर रहे हैं। वह इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। शीर्ष अदालत ने इन तीनों अधिकारियों को 19 सितंबर की अगली सुनवाई में अदालत में पेश होने को कहा है।

BCCI-COA matter: Supreme Court issues show cause notice to Amitava Chaudhary and two oher office bearers including C. K. Khanna
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 23, 2017